फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Yashasvi Jaiswal, kane williamson and Pathum Nissanka nominated for icc player of the month award

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हो सकती है बड़ी उपलब्धि, ICC जल्द करेगी एलान

Mon, 04 Mar 2024 06:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 04 Mar 2024 06:26 PM IST
सार

यशस्वी जायसवाल, केन विलियमसन और पथुम निसांका को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है। भारतीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
IND vs ENG  Yashasvi Jaiswal, kane williamson and Pathum Nissanka nominated for icc player of the month award
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल फॉर्म में हैं। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में उनका बल्ला जमकर चला है। युवा बल्लेबाज ने लगातार दो दोहरे शतक के साथ दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। जायसवाल ने चार मुकाबलों में 655 रन बना लिए हैं। अब उनकी नजर इस सीरीज के पांचवें मैच पर है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ चौथा मुकाबला जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिल करना चाहेगी। धर्मशाला टेस्ट से पहले यशस्वी जायसवाल बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी का दमदार प्रदर्शन
भारत के लिए आठ टेस्ट मैच खेल चुके 23 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने 971 रन बनाए। डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है। आईसीसी रैंकिंग में फिलहाल वह 12वें नंबर हैं। यशस्वी के अलावा कीवी टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसंका को भी इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर केन विलियमसन
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज केन विलियसमन ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की चार पारियों में तीन शतक ठोके। पहले मैच मे उन्होंने 118 रन और 109 रन की पारी खेली तो दूसरे मैच में 43 रन और 133 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह 32 टेस्ट शतकों के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। 


पथुम निसांका भी रेस में शामिल
श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर पथुम निसांका भी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में दावेदारी पेश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 139 गेंदों में 210* रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने एक और शतक लगाया। इसी के साथ निसांका ने वनडे में सनथ जयसूर्या के 24 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। टी20 में भी 25 वर्षीय खिलाड़ी को दमदार प्रदर्शन देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed