फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG VVS Laxman can be coach in the first T20I against England Rahul Dravid will get rest

IND vs ENG: वीवीएस लक्ष्मण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में रह सकते हैं कोच, राहुल द्रविड़ को मिलेगा आराम

Mon, 04 Jul 2022 05:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Jul 2022 05:12 PM IST
सार

लक्ष्मण आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया में कोच थे। आयरलैंड से टीम इंडिया 26 और 28 जुलाई को दो टी20 मैच खेली थी। दोनों मुकाबलों में उसने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
IND vs ENG VVS Laxman can be coach in the first T20I against England Rahul Dravid will get rest
हार्दिक पांड्या, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व बल्लेबाज और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया में कोच थे। अब उन्हें जिम्मेदारी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में यह जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। टीम इंडिया तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला साउथम्पटन में सात जुलाई को खेलेगी।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई लक्ष्मण को पहले टी20 में कोच बने रहने के लिए कह सकता है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 26 और 28 जुलाई को दो टी20 मैच खेली थी। दोनों मुकाबलों में उसने जीत हासिल की थी। तब राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में थे। टीम इंडिया एजबेस्टन में टेस्ट खेल रही है। मंगलवार (पांच जुलाई) को यह मैच समाप्त होगा। उसके दो दिन बाद टी20 मैच खेला जाना है। ऐसे में द्रविड़ को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन


एजबेस्टन में यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। चार टेस्ट तक भारत 2-1 से आगे था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20-वनडे सीरीज के लिए टीम का हो चुका है एलान
टी20 के साथ-साथ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है। कोरोना संक्रमित होने के कारण टेस्ट में नहीं खेलने वाले नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी टी20 सीरीज से होगी। टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की वापसी सीमित ओवरों की सीरीज में होगी। पहले टी20 के लिए चुने गए ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, वेंकटेश अय्यर और अर्शदीप सिंह को दूसरे और तीसरे टी20 के लिए नहीं चुना गया है।

पहले टी20 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

दूसरे और तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान,हर्षल पटेल, उमरान मलिक।


वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड में वनडे-टी20 का शेड्यूल
तारीख मैच मैदान
सात जुलाई पहला टी20 साउथम्पटन
नौ जुलाई दूसरा टी20 एजबेस्टन
10 जुलाई तीसरा टी20 नॉटिंघम
12 जुलाई पहला वनडे ओवल
14 जुलाई दूसरा वनडे लॉर्ड्स
17 जुलाई तीसरा वनडे मैनचेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed