{"_id":"62c15be8df7703189f54274c","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-seen-captaining-against-england-special-planning-with-jasprit-bumrah-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 'कप्तानी' करते नजर आए विराट कोहली, बुमराह के साथ की खास प्लानिंग, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 'कप्तानी' करते नजर आए विराट कोहली, बुमराह के साथ की खास प्लानिंग, देखें वीडियो
Sun, 03 Jul 2022 03:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:52 PM IST
सार
कोहली ने इसी साल जनवरी में टेस्ट की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उनके स्थान पर रोहित शर्मा को नियमित कप्तान बनाया गया। केएल राहुल उपकप्तान बनाए गए। रोहित इंग्लैंड के दौरे पर तो गए, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण एकमात्र टेस्ट में नहीं खेले।
विज्ञापन
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन शनिवार (दो जुलाई) को विराट कोहली फील्डिंग के दौरान एक्शन में नजर आए। कोहली को कप्तानी करते देखा गया है। जसप्रीत बुमराह पहली बार टीम की कमान संभाल रहे हैं। फील्डिंग के दौरान कई बार उन्हें मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कोहली उनकी मदद के लिए आगे जाते थे।
कोहली ने इसी साल जनवरी में टेस्ट की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उनके स्थान पर रोहित शर्मा को नियमित कप्तान बनाया गया। केएल राहुल उपकप्तान बनाए गए। रोहित इंग्लैंड के दौरे पर तो गए, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण एकमात्र टेस्ट में नहीं खेले। केएल राहुल चोट के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में दूसरे उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को कमान मिली और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया।
विज्ञापन
कोहली ने इसी साल जनवरी में टेस्ट की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उनके स्थान पर रोहित शर्मा को नियमित कप्तान बनाया गया। केएल राहुल उपकप्तान बनाए गए। रोहित इंग्लैंड के दौरे पर तो गए, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण एकमात्र टेस्ट में नहीं खेले। केएल राहुल चोट के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में दूसरे उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को कमान मिली और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया।
विज्ञापन
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी। उस समय बुमराह कई बार फंसते हुए नजर आए। ऐसे में कोहली ने उनकी मदद के लिए अपने कदम बढ़ाए। सही जगह फील्डर को लगाया। बुमराह खुद कई बार कोहली के पास जाकर चर्चा करते हुए नजर आए। बॉलिंग चेंज से लेकर फील्डिंग सेट करने तक कोहली सलाह देते दिखाई दिए। इसके अलावा टीम हर्डल में खिलाड़ियों को समझाते हुए भी दिखाई दिए।
Kohli giving the team talk as Bumrah watches on. pic.twitter.com/vHk2UhePH0
— * (@deepcuv) July 2, 2022
विराट कोहली पहली पारी में बोल्ड हो गए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकाबले से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कह दिया था कि विराट हमेशा टीम के लीडर रहेंगे। उनका रिकॉर्ड शानदार है। कोहली लाखों लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। सीनियर खिलाड़ी होने के नाते वह लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं। पूर्व कप्तान हैं और ऐसे में वह हमेशा लीडर रहेंगे।
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। चार टेस्ट तक भारत 2-1 से आगे था।