फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng Virat Kohli can score a century in Lord Test against england Indian captain could not complete a century for two years

IND vs ENG: लॉर्ड्स में शतक का तिलिस्म तोड़ेंगे कोहली, दो साल से तिहरे अंक तक नहीं पहुंचे हैं भारतीय कप्तान विराट

Wed, 11 Aug 2021 07:23 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 11 Aug 2021 07:23 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली शतक लगाकर  दो साल का सूखा खत्म कर सकते हैं। विराट पिछले दो साल से टेस्ट मैच में शतक लगाने में नाकाम रहे हैं। 

विज्ञापन
Ind vs Eng Virat Kohli can score a century in Lord Test against england Indian captain could not complete a century for two years
विराट कोहली - फोटो : twitter.com/BCCI

विस्तार

पिछले दो साल से दोहरे अंक से आगे नहीं बढ़ने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेलकर इस तिलिस्म को तोड़ना चाहेंगे। इस मैदान पर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर भी शतक नहीं जड़ पाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से इस ऐतिहासिक मैदान पर शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अगर कोहली सैकड़ा जमा देते हैं तो वह इन दोनों दिग्गज से आगे निकल जाएंगे। कोहली पिछले नौ टेस्ट मैचों की 15 पारियों में शतक नहीं जड़ पाए हैं। वह नवंबर 2019 के बाद से तिहरे अंक पहुंचने के लिए तरस रहे हैं। कोहली ने लॉर्ड्स में अब तक चार पारियों में 65 रन बनाए हैं और 25 रन उनका उच्चतम स्कोर है। कोहली नॉटिघंम में पहले टेस्ट मैच की एकमात्र पारी में पहली गेंद पर आउट हो गए थे। वह अब भारत को तीसरी जीत दिलाने के लिए बड़ा स्कोर बनाने को बेताब होंगे।

विज्ञापन

सचिन-गावस्कर भी नहीं जड़ पाए हैं लॉर्ड्स पर शतक 

क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस ऐतिहासिक स्टेडियम पर दिग्गज सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर भी सैकड़ा नहीं लगा पाए हैं। गावस्कर ने इस मैदान पर 10 पारियों में दो अर्द्धशतकों से 340 रन बनाए हैं। सचिन ने नौ टेस्ट पारियां खेली हैं, लेकिन अर्द्धशतक नहीं लगा पाए हैं। भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पिछली 32 पारियों से टेस्ट शतक नहीं लगाया है। उन्होंने 27.64 की औसत से 857 रन बनाए हैं। इस मैदान में उन्होंने चार पारियों में वह 43 के उच्चतम स्कोर से सिर्फ 89 रन बनाए हैं। लोकेश राहुल ने यहां 2018 में जो एकमात्र टेस्ट मैच खेला था उसकी दोनों पारियों में उन्होंने 18 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ रहाणे ने जड़ा है शतक 

भारत की मौजूदा टीम में सिर्फ अजिंक्य रहाणे ने ही लॉर्ड्स में शतक जड़ा है। उन्होंने 2014 में पहली पारी में 103 रन बनाकर भारत की 95 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत के चोटी के छह बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और ऋ षभ पंत पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे।

विज्ञापन

वेंगसरकर ने लगाई है शतकीय हैट्रिक 

दिलीप वेंगसरकर के नाम पर लॉर्ड्स में लगातार तीन शतक जमाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1979 में 107 रन बनाकर शुरुआत की और फिर इसके बाद 1982 में 157 और 1986 में नाबाद 126 रन की उम्दा पारियां खेली थी। भारत ने 1986 में उनकी शानदार पारी के दम पर पहली बार टेस्ट मैच जीता था।

सात साल से लॉर्ड्स में नहीं जीता है भारत

भारत सात साल से लॉर्ड्स में जीत दर्ज नहीं कर पाया है। उसने आखिरी बार 2014 में धोनी की कप्तानी में 95 रन से जीत दर्ज की थी। 2018 में टीम को यहां 159 रन से हार मिली थी। भारत जहां जीत जाता है तो कोहली इस मैदान पर विजय पताका फहराने वाले तीसरे कप्तान बन जाएंगे। कपिलदेव की कप्तानी में भारत ने यहां 1986 में पहली जीत दर्ज की थी।

लॉर्ड्स में टेस्ट मैचों में भारत का प्रदर्शन

  • मैच- 18
  • जीते - 02
  • हारे - 12
  • ड्रॉ - 04
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed