फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Video Virat Kohli passionate during Edgbaston Test after Alex Lees Zak Crawley Ollie Pope wickets watch

IND vs ENG Video: जोशीले विराट के आगे सब फीके, वीडियो में देखें एजबेस्टन टेस्ट में कोहली का यह अंदाज

Tue, 05 Jul 2022 05:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Jul 2022 05:18 PM IST
सार

भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 245 रन बनाए। इस तरह उसे 377 रनों की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 378 रनों का लक्ष्य मिला।

विज्ञापन
IND vs ENG Video Virat Kohli passionate during Edgbaston Test after Alex Lees Zak Crawley Ollie Pope wickets watch
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। भारत का टेस्ट मैच रोमांचक हो और विराट कोहली उसमें शामिल नहीं हो, ऐसा कम ही होता है। कोहली का बल्ला भले ही इस मैच में नहीं चला हो, लेकिन फील्डिंग के दौरान मैदान पर वही छाए रहते हैं। मैच के चौथे दिन सोमवार (चार जुलाई) को उन्होंने विकेट मिलने पर कुछ इस अंदाज में जश्न मनाया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 245 रन बनाए। इस तरह उसे 377 रनों की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 378 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड के एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

IND vs ENG Video Virat Kohli passionate during Edgbaston Test after Alex Lees Zak Crawley Ollie Pope wickets watch
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को पहली सफलता 22वें ओवर मिली। जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉली (46 रन) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने 24वें ओवर में ओली पोप (00) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। 25वें ओवर में एलेक्स लीस रनआउट हो गए। इसके बाद तो कोहली को कोई रोकने वाला नहीं था।

IND vs ENG Video Virat Kohli passionate during Edgbaston Test after Alex Lees Zak Crawley Ollie Pope wickets watch
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने मैदान पर कुछ तरह जश्न मनाया कि दर्शक भी रोमांचित हो उठे। भारतीय खिलाड़ी एक जगह जश्न मना रहे थे और कोहली अकेले जश्न मना रहे थे। विराट हवा में जोर-जोर से मुक्के मार रहे थे। उनके इस रूप को टेस्ट क्रिकेट में लोग काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG Video Virat Kohli passionate during Edgbaston Test after Alex Lees Zak Crawley Ollie Pope wickets watch
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली पहली पारी में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में 20 रन ही बना सके। इस तरह टेस्ट में कुल 31 रन ही वह बना सके। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 पारियों से शतक नहीं लगाया है। विराट ने सीरीज के पांच मैचों में कुल 249 रन बनाए। उन्होंने पांच टेस्ट की नौ पारियों में दो अर्धशतक लगाए। यह प्रदर्शन उनके प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed