फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test Record Indian Batters Who Ruled Oval From Dravid to Vishwanath

IND vs ENG: द्रविड़ से विश्वनाथ तक...ओवल में इन भारतीयों का रहा बोलबाला, शीर्ष-पांच में केएल राहुल भी शामिल

Tue, 29 Jul 2025 05:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Jul 2025 05:52 PM IST
सार

ओवल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ केएल राहुल ही ऐसे खिलाड़ी जो अब भी एक्टिव हैं। उन्होंने दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में एक शतक की मदद से 249 रन बनाए हैं। इस मैदान पर उनका सर्वाधिक स्कोर 149 रन का है।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Record Indian Batters Who Ruled Oval From Dravid to Vishwanath
केएल राहुल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (गुरुवार) से द ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का समापन 2-2 की बराबरी के साथ करना चाहेगी। फिलहाल मेजबान टीम 1-2 से आगे चल रही है। इंग्लैंड ने लीड्स और लॉर्ड्स में जीत हासिल की जबकि भारत को बर्मिंघम टेस्ट में जीत मिली। वहीं, मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब दोनों टीमें ओवल में भिड़ेंगी, जहां भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड शानदार है।

विज्ञापन

शीर्ष-पांच बल्लेबाजों में सिर्फ केएल राहुल एक्टिव
इस मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। रिकॉर्ड्स की बात करें तो पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने ओवल में कुल तीन मैच खेले। इनमें उन्होंने 110.75 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 443 रन बनाए। इस मैदान पर उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने तीन अर्धशतकों की मदद से 272 रन बनाए। ओवल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ केएल राहुल ही ऐसे खिलाड़ी जो अब भी एक्टिव हैं। उन्होंने दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में एक शतक की मदद से 249 रन बनाए हैं। इस मैदान पर उनका सर्वाधिक स्कोर 149 रन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवल में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन औसत 100/50
राहुल द्रविड़ 3 443 110.75 2/1
सचिन तेंदुलकर 4 272 45.33 0/3
रवि शास्त्री 2 253 84.33 1/1
केएल राहुल 2 249 62.25 1/0
गुंडप्पा विश्वनाथ 3 241 48.20 0/3
सुनील गावस्कर 3 240 60.00 1/0
विराट कोहली 4 232 29.00 0/1
महेंद्र सिंह धोनी 3 230 38.33 0/2
विजय मर्चेंट 2 228 76.00 1/1
कपिल देव 3 223 55.75 1/1
विज्ञापन

केएल मौजूदा सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
केएल राहुल इस वक्त शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह इस दौरे पर चार मैच खेल चुके हैं और आठ पारियों में 511 रन बना चुके हैं। मौजूदा सीरीज में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक आए हैं। वहीं, शीर्ष पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। उन्होंने चार शतकों की मदद से 722 रन बना लिए हैं।

भारत-इंग्लैंड 2025 टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
 
बल्लेबाज मैच रन शतक अर्धशतक
शुभमन गिल (भारत) 4 722 4 -
केएल राहुल (भारत) 4 511 2 2
ऋषभ पंत (भारत) 4 479 2 3
रवींद्र जडेजा (भारत) 4 454 1 4
जेमी स्मिथ (इंग्लैंड) 4 424 1 2
जो रूट (इंग्लैंड) 4 403 2 1
बेन डकेट (इंग्लैंड) 4 365 1 2
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) 4 317 1 1
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 4 304 1 -
यशस्वी जायसवाल (भारत) 4 291 1 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed