फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title

IND vs ENG: 'SENA देशों में टेस्ट सीरीज जीतना IPL से ज्यादा बड़ी उपलब्धि', इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने भरी हुंकार

Thu, 19 Jun 2025 07:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Jun 2025 07:38 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून यानी शनिवार से शुरू होगा। इस सीरीज के जरिये कप्तान शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर का आगाज करेंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान शुभमन गिल का मानना है कि सीना देशों यानी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतना आईपीएल ट्रॉफी जीतने से ज्यादा बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन की गैरमौजूदगी में बिना किसी बोझ के खेलने उतरेगी। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून यानी शुक्रवार से शुरू होगा। इस सीरीज के जरिये कप्तान शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
शुभमन गिल - फोटो : ANI
'टेस्ट सीरीज जीतना सबसे जरूरी'
हेडिंग्ले टेस्ट की पूर्व संध्या पर जब कप्तान शुभमन गिल से पूछा गया कि वह इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने को अधिक महत्व देंगे या आईपीएल ट्रॉफी को जीतने पर जोर देंगे? जवाब में उन्होंने कहा कि 'मेरे हिसाब से टेस्ट सीरीज जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण है।' गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व करते हैं। आईपीएल 2025 में उनकी टीम मुंबई इंडियंस से हार के बाद प्लेऑफ से बाहर हो गई थी। एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने उनकी टीम को 20 रन से हराया था।

गिल ने कहा- 'आपको बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे के ज्यादा मौके नहीं मिलते। अगर आप अपनी पीढ़ी में सर्वश्रेष्ठ में से हैं तो शायद दो दौरे या तीन। आईपीएल हर साल होता है और हर साल मौका मिलता है। मेरे ख्याल से इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में जीत बड़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI
इंग्लैंड दौरे पर विचलित नहीं हैं कप्तान गिल
गिल ने भले ही इंग्लैंड में ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह इस चुनौती से डरे नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा- 'कई लोग कहते हैं कि आपकी टीम के पास उतना अनुभव नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि हम पर अपेक्षाओं का उतना बोझ नहीं होगा क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी इंग्लैंड में खेले नहीं है। इससे काफी फर्क पड़ेगा। पिछले पांच से दस साल में हमारे सीनियर्स से हमें जो ब्लूप्रिंट मिला है, वह यही है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं। हम उसी आत्मविश्वास के साथ खेलने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन

IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
शुभमन गिल, गंभीर और बुमराह - फोटो : ANI
नंबर-चार पर बल्लेबाजी करेंगे गिल
इस दौरान गिल ने अपनी बैटिंग पोजीशन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि कोच गौतम गंभीर और उनका मानना है कि विराट कोहली के संन्यास के बाद यह उनके लिए सबसे सही स्थान है। उन्होंने आगे कहा- 'विराट भाई के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद मैने और गौतम गंभीर भाई ने इस पर बात की और हम दोनों ही इस पर एकमत थे कि मुझे चौथे नंबर पर उतरना चाहिये।'

IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
ऋषभ पंत-शुभमन गिल - फोटो : BCCI
टीम में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं गिल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि वह टीम में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं ताकि खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा- 'अगर हम ऐसा करने में सफल रहे तो टेस्ट सीरीज और डब्ल्यूटीसी चक्र में काफी कामयाब होंगे। खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद की जरूरत है कि आप उनसे क्या चाहते हैं। उन्हें अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की छूट मिलनी चाहिये।' 

IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
इंग्लैंड दौरे के लिए गिल ने ली थी कोहली और रोहित से सलाह
इस दौरान गिल ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने आईपीएल में उन्होंने इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी सलाह ली थी। उन्होंने आगे कहा- 'मैं आईपीएल के दौरान दोनों (विराट-रोहित) से मिला और उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में बताया। खासकर यहां इंग्लैंड में। इंग्लैंड के खिलाफ हमने भारत में (2023-24) जो सीरीज खेली, वह मेरी सर्वश्रेष्ठ में से एक थी। उसमें भी हमारे सीनियर खिलाड़ी हर मैच में उपलब्ध नहीं थे।'

IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी - फोटो : PTI
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखा जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज पदौटी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था। मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को लिखा था कि वे ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। हालांकि, अब इसका नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी कर दिया गया है। 

IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
रवींद्र जडेजा-जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत करेगा भारत 
भारतीय टीम इस सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। गंभीर और गिल के लिए इंग्लैंड दौरा कठिन रहना वाला है। पिछले कुछ समय से भारत का टेस्ट प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। किसी भी सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वाड या अभ्यास मैच टीम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। भारतीय टीम ने इंट्रा स्क्वाड मैच खाली स्टेडियम में खेलने का विकल्प चुना था जिससे विपक्षी टीम को उनकी रणनीति की भनक नहीं लग सके।

IND vs ENG test 2025 Shubman Gill said Test series win in any SENA country bigger than IPL title
अर्शदीप सिंह-सितांशु कोटक-गौतम गंभीर-टी दिलीप - फोटो : BCCI
द्रविड़ की कप्तानी में मिली थी जीत 
भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस वक्त तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। 2007 के बाद से भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी। 2011 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया। उस वक्त टीम महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलने गई, लेकिन चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और मेजबान टीम ने भारत को 4-0 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed