{"_id":"6869163ba04a4e7fea03f669","slug":"ind-vs-eng-test-2025-rishabh-pant-gautam-gambhir-yuzvendra-chahal-in-kapil-sharma-show-video-viral-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: 'जेठानी की तरह कौन हुक्म चलाता है?', कपिल के सवाल पर पंत का मजेदार जवाब; गंभीर की भी छूटी हंसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: 'जेठानी की तरह कौन हुक्म चलाता है?', कपिल के सवाल पर पंत का मजेदार जवाब; गंभीर की भी छूटी हंसी
Sat, 05 Jul 2025 05:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:40 PM IST
सार
भारतीय दिग्गजों को कपिल शर्मा शो में मजाक मस्ती करते देखा जा रहा है। शो के होस्ट कपिल एक सवाल पूछते हैं, जिसका पंत मजेदार जवाब देते हैं और सभी हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
कपिल-पंत-गंभीर
- फोटो : ANI
विस्तार
इंग्लैंड दौरे के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और उपकप्तान ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय दिग्गजों को कपिल शर्मा शो में मजाक मस्ती करते देखा जा रहा है। शो के होस्ट कपिल एक सवाल पूछते हैं, जिसका पंत मजेदार जवाब देते हैं और सभी हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
कपिल के सवाल पर पंत का मजेदार जवाब
दरअसल, नेटफ्लिक्स के शो 'कपिल शर्मा शो' में भारतीय टीम के कोच और उपकप्तान पहुंचे। इस दौरान उनके साथ स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी मौजूद थे। कपिल ने उनसे सवाल किया, 'ज्यादातर परिवारों में एक जेठानी होती है जो फैसले लेती है। ऐसा कौन खिलाड़ी है? कोई ऐसा जो सबको आदेश देता है, भले ही वे सिर्फ अपनी वरिष्ठता का फायदा उठा रहे हों।' इसके जवाब में पंत कहते हैं, 'रोहित भाई ऐसे ही हैं।' तभी गौतम गंभीर हंसते हुए कहते हैं कि, 'मैंने कहा रोहित का नाम ले ले, अब तो रिटायर हो गया।'

Look how happily this guy is saying "ab toh retire hogya" , and you want me to believe he isn't behind it pic.twitter.com/jO5JlDZKdO
— Dev 🇮🇳 (@time__square) July 5, 2025
रोहित-विराट ले चुके टेस्ट से संन्यास
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उनके बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब भारतीय टीम इन दोनों दिग्गजों के बिना इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती नजर आ रही है। टीम के नेतृत्व का जिम्मा शुभमन गिल पर है जबकि उनके डिप्टी ऋषभ पंत हैं।