{"_id":"6866ad417e460718f10c3e54","slug":"ind-vs-eng-test-2025-ravindra-jadeja-funny-video-goes-viral-during-edgbaston-test-see-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: फील्डिंग के दौरान फिसले रवींद्र जडेजा, हुआ कुछ ऐसा...खुद भी नहीं रोक पाए हंसी; वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: फील्डिंग के दौरान फिसले रवींद्र जडेजा, हुआ कुछ ऐसा...खुद भी नहीं रोक पाए हंसी; वीडियो वायरल
Thu, 03 Jul 2025 09:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 03 Jul 2025 09:48 PM IST
सार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा उस वक्त पानी-पानी हो गए जब फील्डिंग के दौरान उनका पैंट खिसक गया। मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और प्रशंसकों की हंसी छूट गई। मजे की बात यह है कि जडेजा भी खुद को रोक नहीं पाए और हंसते नजर आए।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा उस वक्त पानी-पानी हो गए जब फील्डिंग के दौरान उनका पैंट खिसक गया। मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और प्रशंसकों की हंसी छूट गई। मजे की बात यह है कि जडेजा भी खुद को रोक नहीं पाए और हंसते नजर आए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी के दूसरे ओवर की है। सिराज की गेंद पर जैक क्रॉली ने शॉट खेला, लेकिन जडेजा ने तत्परता दिखाते हुए गेंद पकड़ ली। लेकिन जब वह गेंद रोक रहे थे वह गिर गए और उनका पैंट खिसक गया। इसे देखकर मैदान पर मौजूद प्रशंसक और खुद जडेजा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Ravindra Jadeja underwear seen during match pic.twitter.com/AeaySG12Qz
— Antony Santos (@ChauhanSur77918) July 3, 2025
भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 587 रन पर ऑलआउट हो गई है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और 269 रनों की पारी खेली। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाए जिससे भारत इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने तीन विकेट झटके, जबकि क्रिस वोक्स और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने दूसरे दिन पांच विकेट पर 310 रन से पारी आगे बढ़ाई। भारत के लिए गिल और जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े। इस साझेदारी को जोश टंग ने जडेजा को आउट कर तोड़ा। जडेजा 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी आगे बढ़ाई और अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। टी ब्रेक से पहले भारत को सुंदर के रूप में सातवां झटका लगा। सुंदर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
टी ब्रेक के बाद गिल भी ज्यादा देर पारी आगे नहीं बढ़ा सके और आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। गिल जब आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 574 रन था। भारत ने अपने अगले दोनों विकेट 13 रन के अंतराल पर गंवाए। भारत के लिए आकाश दीप छह और मोहम्मद सिराज आठ रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।