फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG T20 Highlights: India defeats England by 50 runs in 1st T20 in Southampton, Hardik Pandya Rohit Sharma Bhuvneshwar Kumar Arshdeep Singh News Updates in Hindi

IND vs ENG 1st T20: रोहित लगातार 13 टी-20 जीतने वाले पहले कप्तान, भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया, हार्दिक चमके

Fri, 08 Jul 2022 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,साउथैम्पटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Jul 2022 09:56 AM IST
सार

हार्दिक एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 प्लस रन स्कोर करने वाले और चार विकेट झटकने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इस जीत के साथ टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। रोहित लगातार 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में हार का बदला भी लिया।

विज्ञापन
IND vs ENG T20 Highlights: India defeats England by 50 runs in 1st T20 in Southampton, Hardik Pandya Rohit Sharma Bhuvneshwar Kumar Arshdeep Singh News Updates in Hindi
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने साउथैम्पटन में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 50 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 51 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी के बाद हार्दिक ने गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा और अपने कोटे के चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Highlights: India defeats England by 50 runs in 1st T20 in Southampton, Hardik Pandya Rohit Sharma Bhuvneshwar Kumar Arshdeep Singh News Updates in Hindi
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 प्लस रन स्कोर करने वाले और चार विकेट झटकने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इस जीत के साथ टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। रोहित लगातार 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में हार का बदला भी लिया। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 शनिवार को बर्मिंघम में खेला जाएगा। दूसरे टी-20 में भारतीय सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत इस मैच में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया को 29 के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन भी 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को स्पिनर मोईन अली ने पवेलियन भेजा। इसके बाद दीपक हुड्डा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। हालांकि, वह 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Highlights: India defeats England by 50 runs in 1st T20 in Southampton, Hardik Pandya Rohit Sharma Bhuvneshwar Kumar Arshdeep Singh News Updates in Hindi
मोईन अली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सूर्यकुमार  ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी निभाई। सूर्या 19 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 12 गेंदों पर 17 रन, दिनेश कार्तिक सात गेंदों पर 11 रन और हर्षल पटेल छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान हार्दिक ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 33 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। 

भुवनेश्वर कुमार एक रन और अर्शदीप सिंह दो रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा रीस टॉपली, टाइमल मिल्स और पार्किंसन को एक-एक  विकेट मिला।  

IND vs ENG T20 Highlights: India defeats England by 50 runs in 1st T20 in Southampton, Hardik Pandya Rohit Sharma Bhuvneshwar Kumar Arshdeep Singh News Updates in Hindi
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 33 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने इंग्लैंड के नवनियुक्त कप्तान जोस बटलर को पारी के पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड किया। बटलर खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद हार्दिक पांड्या का जलवा देखने को मिला। उन्होंने पांचवें ओवर में दो विकेट झटके।

IND vs ENG T20 Highlights: India defeats England by 50 runs in 1st T20 in Southampton, Hardik Pandya Rohit Sharma Bhuvneshwar Kumar Arshdeep Singh News Updates in Hindi
हार्दिक ने घातक गेंदबाजी की - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड मलान को क्लीन बोल्ड किया। मलान 14 गेंदों पर 21 रन बना सके। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। लिविंगस्टोन खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद हार्दिक ने जेसन रॉय को हर्षल पटेल के हाथों कैच कराया। रॉय 16 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। 

हार्दिक के धमाल के बाद युजवेंद्र चहल ने जलवा बिखेरा। उन्होंने 13वें ओवर में हैरी ब्रूक और मोईन अली को पवेलियन भेजा। चहल ने ब्रूक को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। ब्रूक 23 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर आउट हुए। वहीं, चहल ने मोईन को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों स्टंप कराया। मोईन 20 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs ENG T20 Highlights: India defeats England by 50 runs in 1st T20 in Southampton, Hardik Pandya Rohit Sharma Bhuvneshwar Kumar Arshdeep Singh News Updates in Hindi
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सैम करन को हार्दिक ने विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच कराया। करन चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टाइमल मिल्स को हर्षल पटेल ने अपने ही गेंद पर कैच आउट किया। मिल्स सात रन बना सके। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर पहला विकेट झटका। उन्होंने रीस टॉपली को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच कराया। 

IND vs ENG T20 Highlights: India defeats England by 50 runs in 1st T20 in Southampton, Hardik Pandya Rohit Sharma Bhuvneshwar Kumar Arshdeep Singh News Updates in Hindi
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अर्शदीप ने मैथ्यू पार्किंसन को दीपक हुड्डा के हाथों कैच करा इंग्लैंड की पारी को 148 रन पर समेट दिया। क्रिस जॉर्डन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने चार विकेट झटके। वहीं, अर्शदीप और चहल को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed