फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Shubman is second Indian captain to score a century at Edgbaston, joins this list with Azharuddin

IND vs ENG: एजबेस्टन में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं शुभमन, अजहरुद्दीन के साथ इस सूची में हुए शामिल

Thu, 03 Jul 2025 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Jul 2025 10:44 AM IST
सार

बतौर कप्तान उनकी पहली तीन पारी 147 रन, 8 रन और 114* रन की रही है। वहीं, कोहली की बतौर कप्तान पहली तीन पारी 115 रन, 141 रन और 147 रन की रही थी। प्रिंस के नाम से मशहूर गिल किंग कोहली के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Shubman is second Indian captain to score a century at Edgbaston, joins this list with Azharuddin
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में जारी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 310 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 114 रन और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक नाबाद 99 रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल ने इंग्लैंड में लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। यह उनका बतौर कप्तान दूसरा और टेस्ट में सातवां शतक रहा।
विज्ञापन


ससे पहले उनका रिकॉर्ड इंग्लैंड में कुछ खास नहीं था, लेकिन इस दौरे पर जिम्मेदारी आने के बाद से उनमें गजब का बदलाव देखने को मिला है। वह एजबेस्टन के मैदान पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आने के बाद से उन्होंने इस बैटिंग पोजिशन को किंग विराट कोहली की तरह अपना बना लिया है। इतना ही नहीं गिल इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। 
विज्ञापन

IND vs ENG: Shubman is second Indian captain to score a century at Edgbaston, joins this list with Azharuddin
शुभमन गिल - फोटो : ANI
एजबेस्टन में शतक लगाने वाले भारतीयों में अब गिल का नाम भी जुड़ चुका है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने ऐसा किया था। सचिन और कोहली अब टेस्ट में नहीं खेलते हैं, जबकि पंत और जडेजा इस बार भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सचिन ने 1996 में इस मैदान पर 122 रन की पारी खेली थी, जबकि विराट ने 2018 में यहां 149 रन बनाए थे। वहीं, 2022 में भारत की ओर से इस मैदान पर दो-दो शतक लगे थे। पंत ने 146 रन और जडेजा ने 104 रन की पारी खेली थी। हालांकि, इनमें से सिर्फ कोहली और गिल ने ही भारतीय टीम की कप्तानी संभालते हुए शतक लगाया है। बाकियों ने सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर शतक लगाया था। 

वहीं, गिल इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी हैं। गिल ने एजबेस्टन से पहले लीड्स में 147 रन की पारी खेली थी। उनसे पहले साल 1990 में कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट में 121 रन की पारी खेली थी। इसके बाद मैनचेस्टर में खेले गए अगले टेस्ट में उन्होंने 179 रन बनाए थे। 

इंग्लैंड में लगातार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले भारतीय कप्तान
खिलाड़ी स्थान (साल) पारी
मोहम्मद अजहरुद्दीन लॉर्ड्स, 1990 121 रन
  मैनचेस्टर, 1990 179 रन
शुभमन गिल लीड्स, 2025 147 रन
  एजबेस्टन, 2025 114* रन
विज्ञापन

IND vs ENG: Shubman is second Indian captain to score a century at Edgbaston, joins this list with Azharuddin
शुभमन गिल - फोटो : ANI
प्रिंस के नाम से मशहूर गिल किंग कोहली के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। बतौर कप्तान उनकी पहली तीन पारी 147 रन, 8 रन और 114* रन की रही है। वहीं, कोहली की बतौर कप्तान पहली तीन पारी 115 रन, 141 रन और 147 रन की रही थी। दोनों के बीच काफी समानताएं देखने को मिल रही हैं। गिल ने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच (लीड्स में) की पहली पारी में शतक जड़ दिया। किंग कोहली ने भी 2014 में ऐसा किया था। उन्होंने तब पहली पारी में 115 रन बनाने के अलावा दूसरी पारी में भी 141 रन बनाए थे। गिल ने नंबर चार पर अपनी पहली ही पारी में शतक जड़ दिया। कोहली ने भी 2013 में ऐसा ही किया था। 2013 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले कोहली ने कभी नंबर चार पर बल्लेबाजी नहीं की थी। वांडरर्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नंबर चार पर डेब्यू करते हुए कोहली ने अपनी पहली ही पारी में 119 रन बनाए थे।

गिल और कोहली की कप्तान के रूप में पहली तीन पारियां
खिलाड़ी पारी (रन/गेंद) पारी (रन/गेंद) पारी (रन/गेंद)
विराट कोहली 115 (267) 141 (279) 147 (230)
शुभमन गिल 147 (227) 8 (16) 114* (216)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed