फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Shreyas was not involved in India planning in Nagpur, Ponting expressed surprise, said-I thought..

IND vs ENG: नागपुर में श्रेयस भारत की प्लानिंग में नहीं थे शामिल, पोंटिंग ने हैरानी जताई, कहा- मुझे लगा था...

Fri, 07 Feb 2025 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Feb 2025 05:38 PM IST
सार

घरेलू क्रिकेट में भी 30 वर्षीय अय्यर इस सत्र में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए दो शतक जड़े।

विज्ञापन
IND vs ENG: Shreyas was not involved in India planning in Nagpur, Ponting expressed surprise, said-I thought..
रिकी पोंटिंग - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को यह बात हैरानी भरी लगती है कि श्रेयस अय्यर को भारत की सफेद गेंद की टीम में स्थायी स्थान नहीं दिया गया है जबकि वह अपनी शानदार फॉर्म और उपमहाद्वीप की धीमी पिचों पर स्पिनरों पर हावी होने की काबिलियत रखते हैं। अय्यर 2023 में 50 ओवर के विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने 530 रन बनाए और वैश्विक आयोजन में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार को नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 36 गेंद में 59 रन बनाकर इस प्रारूप में अपनी काबिलियत का सबूत दिया। घरेलू क्रिकेट में भी 30 वर्षीय अय्यर इस सत्र में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए दो शतक जड़े। पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, 'मैं थोड़ा हैरान हूं कि वह पिछले कुछ साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने भारत में (2023) शानदार विश्व कप खेला जिसमें उन्होंने मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया था। मुझे तब लगा था कि उन्होंने वह स्थान लगभग पक्का कर लिया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हालांकि फिर उन्हें कुछ चोट लग गई। पीठ की चोट से वह टीम से बाहर हो गए। लेकिन इस साल उनका घरेलू सत्र शानदार रहा है।' पोंटिंग को लगता है कि अय्यर 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि वह धीमे विकेट पर स्पिन गेंदबाजी को कितना अच्छी तरह से खेलता है।' पंजाब किंग्स के कोच पोंटिंग ने आगामी आईपीएल सत्र के लिए अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed