फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Shami not considered for England tour? Arshdeep, Anshul Kamboj, Sudharsan, Karun in contention

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए शमी के नाम पर विचार नहीं? अर्शदीप और इस हरियाणवी गेंदबाज को मिल सकता है मौका

Fri, 23 May 2025 02:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 May 2025 02:27 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे शमी ने चोट से वापसी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छोटे-छोटे स्पेल डाले हैं या अधिकतम 10 ओवर गेंदबाजी की है। ऐसे में बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को बताया है कि शमी टेस्ट मैच में पूरी जान के साथ बहुत सारे ओवर करने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Shami not considered for England tour? Arshdeep, Anshul Kamboj, Sudharsan, Karun in contention
सुदर्शन, करुण, अंशुल और शमी - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम और नए टेस्ट कप्तान के नाम का एलान शनिवार को हो सकता है। इसी दिन चयनकर्ता टीम की भी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस दौरे से दूर रखा जा सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह और हरियाणा के अंशुल कंबोज को मौका मिल सकता है। कंबोज पहले से ही इंग्लैंड दौरे पर जा रही भारत-ए टी में शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे शमी ने चोट से वापसी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छोटे-छोटे स्पेल डाले हैं या अधिकतम 10 ओवर गेंदबाजी की है। ऐसे में बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को बताया है कि शमी टेस्ट मैच में पूरी जान के साथ बहुत सारे ओवर करने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में उनके चुने जाने पर संशय है। शमी इस सीजन सनराइजर्स के लिए भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने इस सत्र में नौ मैच खेले और सिर्फ छह विकेट लिए। शमी ने 11.23 की इकोनॉमी रेट से रन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Shami not considered for England tour? Arshdeep, Anshul Kamboj, Sudharsan, Karun in contention
अर्शदीप सिंह - फोटो : IPL
अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा, 'शमी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चार ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन बोर्ड और चयनकर्ता यह नहीं जानते कि वह एक दिन में 10 ओवर से अधिक गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं। इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाजों से लंबे स्पैल की मांग हो सकती है और हम कोई जोखिम नहीं उठा सकते।' रिपोर्ट का दावा है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस सीरीज के दौरान अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है। हरियाणा के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज, जिन्होंने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 74 विकेट लिए हैं, भी टीम में शमी की जगह लेने के लिए उम्मीदवारों में से एक हैं। दरअसल, कंबोज को पहले ही इंडिया ए के इंग्लैंड दौरे के लिए चुना जा चुका है। कंबोज लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चयन समिति 24 मई को मुंबई में मुलाकात करेगी और तभी नए कप्तान के नाम का और टीम का एलान हो सकता है। शुभमन गिल कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत भी इस रेस में हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाले ज्यादातर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए खिलाड़ी ही हो सकते हैं। हालांकि, इसमें एक दो ट्विस्ट या यूं कहें नए नाम देखने को मिल सकते हैं। अर्शदीप और कंबोज के अलावा साई सुदर्शन और करुण नायर को भी मौका मिल सकता है। नायर ने रणजी ट्रॉफी में नौ मैचों में 863 रन बनाए थे। इसमें चार शतक शामिल हैं। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मैचों में 779 रन बनाए थे। इसमें पांच शतक शामिल हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए यह हो सकती है संभावित टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, साई सुदर्शन, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर/अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed