फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Shahbaz Nadeem set to be dropped in 2nd test against england, Axar patel may debut

दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं नदीम, भारत की तरफ से डेब्यू कर सकता है ये खिलाड़ी

Wed, 10 Feb 2021 08:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Shahbaz Nadeem set to be dropped in 2nd test against england, Axar patel may debut
अक्षर पटेल - फोटो : getty

टीम भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों में चेन्नई में पहले टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया अब चार मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। हालांकि टीम को अब दूसरा टेस्ट भी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ही खेलना है और ऐसे में पिच में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन


पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले शाहबाज नदीम को बाहर बैठाया जा सकता है, क्योंकि दूसरे टेस्ट में स्पिनर अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय है। नदीम के विकल्प पर फैसला शुक्रवार तक किया जाएगा लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मैच के लिए फिट हो चुके ऑलराउंडर अक्षर पटेल उनकी जगह लेंगे। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ सूत्र ने बुधवार को बताया, ‘अक्षर के घुटने में मामूली चोट थी और वह पहले ही नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर चुका है। अगले कुछ दिनों में उसके गेंदबाजी भी शुरू करने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा, ‘पहले टेस्ट में खेलने के लिए वह हमेशा पहली पसंद था लेकिन यह कप्तान विराट कोहली, मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरूण पर निर्भर करेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीम के प्रदर्शन से निराश थे कप्तान कोहली
बता दें कि कोहली ने मैच के बाद नदीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी निराशा नहीं छिपाई और मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा कि जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने जो दबाव बनाया उसे नदीम और वाशिंगटन सुंदर बरकरार नहीं रख पाए।

गौरतलब है कि नदीम ने मैच में चार विकेट चटकाए लेकिन दोनों पारियों में 59 ओवर में 233 रन खर्च किए। इतना ही नहीं स्पिनर होने के बावजूद उन्होंने मैच में नौ नोबॉल फेंकी। नदीम ने भी स्वयं स्वीकार किया कि गेंदबाजी करते समय क्रीज पर कूदते हुए उनकी टाइमिंग में कुछ समस्या थी और उन्हें नेट पर इसमें सुधार करने की जरूरत है।


वहीं वाशिंगटन सुंदर ने पहली पारी में 26 ओवर में 98 रन दिए जबकि दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ एक ओवर फेंकने को मिला। उन्होंने हालांकि पहली पारी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया जिससे उनको अंतिम एकादश में एक बार फिर मौका दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed