{"_id":"6a4a72483cabf3127002ac64","slug":"ind-vs-eng-sanjay-manjrekar-questioned-india-s-call-to-drop-sanju-samson-for-the-second-t20i-against-england-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: वैभव के डेब्यू से खुशी, पर सैमसन को बाहर रखने पर भड़के मांजरेकर; बताया कैसे मिल सकती थी जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: वैभव के डेब्यू से खुशी, पर सैमसन को बाहर रखने पर भड़के मांजरेकर; बताया कैसे मिल सकती थी जगह
Sun, 05 Jul 2026 08:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:33 PM IST
सार
भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करने के लिए संजू सैमसन को बाहर बैठाया गया, लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर इस फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने सैमसन को बाहर रखने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
वैभव और मांजरेकर
- फोटो : BCCI/Instagram
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराने के टीम प्रंबधन के फैसले की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने सैमसन को बाहर करने की जगह प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर खिलाने की बात भी कही। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया। वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारतीय पुरुष टीम के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया और सचिन के 16 वर्ष 205 दिन में 1989 में किए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। वैभव ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos
सैमसन को किया गया था बाहर
वैभव को डेब्यू कराने के लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर बिठाया गया था। टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीन यादगार पारियां खेल भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। आयरलैंड सीरीज के दौरान दो मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में सैमसन असफल रहे। लगातार तीन असफलता के बाद उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया।

भारत सीरीज में पिछड़ा
मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, 'वैभव को इंडिया की जर्सी में देखकर बहुत अच्छा लगा। लेकिन सैमसन का क्या? ड्रॉप कर दिया? मजाक कर रहे हो। नहीं, मुझे लगता है कि वह चोटिल है। या यह सबसे अजीब चयन है। सैमसन आसानी से तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते थे।' श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था। दूसरे मैच में भारतीय टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज जीतने के लिए भारत को अब अगले तीनों मैच जीतने होंगे और सीरीज बराबर कराने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे।