IND vs ENG: 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे', सचिन ने उठाई पटौदी की विरासत को बरकरार रखने की मांग; फैंस खुश
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखा जाएगा।इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज पदौटी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखा जाएगा।इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज पदौटी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था। मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को लिखा था कि वे ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। हालांकि, अब पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मांग की है पटौदी की विरासत को खत्म नहीं करना चाहिए।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के अनुरोध के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का मन बदल गया है। सचिन का मानना है कि पटौदी की विरासत को इस तरह खत्म नहीं किया जा सकता। इसे बरकरार रखने के लिए उन्होंने बीसीसीआई और ईसीबी के अधिकारियों से बात की है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि, ईसीबी अधिकारी ने इस निर्णय की पुष्टि की है कि पटौदी की विरासत बरकरार रहेगी। अधिकारी ने कहा- 'हां, इंग्लैंड-भारत सीरीज में पटौदी लिंक को बनाए रखने की एक पुष्ट योजना है।' माना जा रहा है कि दिवंगत एमएके पटौदी के नाम पर एक पदक का नाम रखा जा सकता है, जो सीरीज जीतने वाली टीम के कप्तान को दिया जाएगा। वहीं, सचिन तेंदुलकर के इस फैसले से प्रशंसक भी काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर वह इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।
To be very honest when i heard that icc gonna change the pataudi trophy name to Tendulkar-Anderson trophy i never really liked that.
— Alok Mishra (@thenameis_alok) June 15, 2025
This is who sachin is https://t.co/QdonLFf3zO
What a legend. Sachin Ramesh Tendulkar! 🫶 https://t.co/E5H9q4cEVt
— Paras Rishi (@parasrishi) June 15, 2025
There is a reason why Sachin Tendulkar is called the God of Cricket 🤌🏻.
— kuldeep singh (@kuldeep0745) June 15, 2025
No one can get as much respect as Sachin Sir 🙏#INDvENG #WTCFinal #AUSvSA #AUSvsSA #SAvsAUS #wtc2025final https://t.co/jgCTup9FKT pic.twitter.com/9xomCgsdn3
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का लॉन्च 14 जून यानी शनिवार को होना था। हालांकि, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आपसी सहमति के साथ इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया। ट्रॉफी का अनावरण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 के फाइनल के बाद होना था।