{"_id":"65efe725aeeb94dfb30cefc0","slug":"ind-vs-eng-rohit-sharma-speaks-on-kuldeep-yadav-batting-and-bowling-he-said-it-impressed-him-very-much-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'मैं उसकी बल्लेबाजी से खुश हूं', रोहित ने किस बल्लेबाज के लिए बांधे तारीफों के पुल, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'मैं उसकी बल्लेबाजी से खुश हूं', रोहित ने किस बल्लेबाज के लिए बांधे तारीफों के पुल, कही यह बात
Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
सार
कुलदीप यादव ने इस सीरीज में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ चार मुकाबले खेले और 19 विकेट हासिल किए। इस दौरान स्पिनर ने फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया। कई मौकों पर उन्हें बल्लेबाजी करते भी देखा गया। इंग्लैंड के खिलाफ 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल 97 रन बनाए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। विराट कोहली, केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाजों के बगैर उतरी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। दिलचस्प बात यह है कि निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए कुलदीप यादव ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इस पर रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
कुलदीप यादव ने इस सीरीज में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ चार मुकाबले खेले और 19 विकेट हासिल किए। इस दौरान स्पिनर ने फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया। कई मौकों पर उन्हें बल्लेबाजी करते भी देखा गया। इंग्लैंड के खिलाफ 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल 97 रन बनाए।
कुलदीप की बल्लेबाजी से खुश दिखे कुलदीप
भारतीय कप्तान कुलदीप के बल्लेबाजी से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा, "मैं उसकी बल्लेबाजी के बारें में काफी आलोचनात्मक रहा हूं। हमने उसे अच्छी बल्लेबाजी के लिए प्रेरित किया है, क्योंकि जब आप आठ या नौ नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो स्कोर निश्चित रूप से बढ़ता है। हम जानते हैं कि जब आप आखिरी छोर पर रन जोड़ते हैं तो यह कितना महत्वपूर्ण होता है। मैं उसकी बल्लेबाजी से बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन
गेंदबाजी पर क्या बोले हिटमैन?
कानपुर के इस गेंदबाज ने भारत के लिए 12 टेस्ट मैचों में अब तक 53 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 103 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्हें क्रमश: 168 और 59 विकेट मिले। हिटमैन ने कुलदीप की गेंदबाजी को लेकर भी बात की। उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज की जमकर तारीफ की। रोहित ने आगे कहा, "हम जानते हैं कि जब कुलदीप गेंदबाजी करता है तो उसमें कुछ न कुछ खास बात होती है। पिछले कुछ वर्षों में, वह घायल होने के बाद काफी लंबा सफऱ तय कर चुका है और जिस तरह से उसने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में वापसी की है और अब आपको लाल गेंद में देखने को मिला है। वह समझ चुका है कि उसे क्या करने की जरूरत है।"