फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rohit Sharma preparations for Test series, could not reach Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हिटमैन रोहित की तैयारी शुरू, इस वजह से अयोध्या नहीं पहुंच सके

Mon, 22 Jan 2024 01:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस ने रोहित की तस्वीर शेयर की है। हिटमैन ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से इस प्रारूप में वापसी की थी। शुरुआती दो मैचों में विफल रहने के बाद उन्होंने तीसरे टी20 में जबरदस्त वापसी की थी और शानदार शतक जड़ा था।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit Sharma preparations for Test series, could not reach Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड की टीम हैदराबाद पहुंच गई है। वहीं, भारतीय टीम भी जल्द ही हैदराबाद पहुंचेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तैयारी शुरू कर दी है। वह मुंबई में नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखे। सीरीज का आखिरी टेस्ट 11 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने रोहित की तस्वीर शेयर की है। हिटमैन ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से इस प्रारूप में वापसी की थी। शुरुआती दो मैचों में विफल रहने के बाद उन्होंने तीसरे टी20 में जबरदस्त वापसी की थी और शानदार शतक जड़ा था। अब उनकी नजर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल करने की होगी। रोहित का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ नौ टेस्ट की 17 पारियों में 49.80 की औसत से 747 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 161 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कंडीशन में तो रोहित का बल्ला और चलता है। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर 24 टेस्ट की 36 पारियों में 66.73 की औसत से 2002 रन हैं। इनमें आठ शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। 2021 में इंग्लैंड के भारत दौरे के समय रोहित ने चार टेस्ट की सात पारियों में 57.50 की औसत से 345 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में उन्होंने तीसरे टी20 में 69 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली थी। ऐसे में जिस तरह के फॉर्म में वह हैं, इंग्लैंड के खिलाफ भी बल्ले से कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस वजह से अयोध्या नहीं पहुंच पाए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज की तैयारी की वजह से ही रोहित अयोध्या नहीं पहुंच पाए। वह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। रोहित को भी इस समारोह में शामिल होने का न्योता मिला था। आज ही हिटमैन हैदराबाद रवाना होने वाले हैं और पहले टेस्ट की तैयारी शुरू करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed