फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rohit Sharma left Dhoni behind in Test Six, went ahead of Sourav Ganguly; score century vs England

IND vs ENG: रोहित ने टेस्ट में सात महीने बाद शतक जड़ा, धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ा, दादा से भी आगे निकले

Thu, 15 Feb 2024 03:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 Feb 2024 03:09 PM IST
सार

हिटमैन टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम 79 छक्के हैं। धोनी के नाम 78 छक्के थे। अब रोहित केवल वीरेंद्र सहवाग से पीछे हैं। सहवाग ने टेस्ट करियर में 91 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit Sharma left Dhoni behind in Test Six, went ahead of Sourav Ganguly; score century vs England
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने राजकोट में कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया। उन्होंने 157 गेंद पर टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरे टेस्ट में एक वक्त भारतीय टीम ने 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 204 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पहले सत्र में तीन विकेट गंवाने के बाद भारत ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गंवाया। चायकाल पर रोहित 97 रन बनाकर नाबाद थे।
विज्ञापन


सात महीने बाद रोहित ने लगाया टेस्ट शतक
तीसरे सत्र की शुरुआत में ही रोहित ने शतक पूरा किया। हालांकि, वह तीसरे सत्र में 196 गेंद में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्क वुड ने पवेलियन भेजा। वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में 15वें स्थान पर आ गए हैं। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए। उनके नाम 51 शतक हैं। रोहित ने टेस्ट में जुलाई 2023 के बाद पहला शतक जड़ा है। उनका पिछला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में आया था। तब उन्होंने विंडसर पार्क में 103 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के

IND vs ENG: Rohit Sharma left Dhoni behind in Test Six, went ahead of Sourav Ganguly; score century vs England
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने अपनी पारी में तीन छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हिटमैन टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम 80 छक्के हैं। धोनी के नाम 78 छक्के थे। अब रोहित केवल वीरेंद्र सहवाग से पीछे हैं। सहवाग ने टेस्ट करियर में 91 छक्के लगाए थे।

रोहित के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने टेस्ट में 69 छक्के लगाए थे। वहीं, कपिल देव 61 छक्के के साथ पांचवें और रवींद्र जडेजा 60 छक्के के साथ छठे स्थान पर हैं। ओवरऑल टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है। स्टोक्स ने 128 छक्के लगाए हैं। ब्रेंडन मैकुलम 107 छक्के के साथ दूसरे और एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ओवरऑल 16वें स्थान पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी छक्के
बेन स्टोक्स 128
ब्रेंडन मैकुलम 107
एडम गिलक्रिस्ट 100
क्रिस गेल 98
जैक कैलिस 97
वीरेंद्र सहवाग 91
ब्रायन लारा 88
क्रिस केयर्न्स 87
टीम साउदी 86
एंजेलो मैथ्यूज 85
विवियन रिचर्ड्स 84
एंड्रयू फ्लिंटॉफ 82
मैथ्यू हेडन 82
मिस्बाह उल हक 81
केविन पीटरसन 81
रोहित शर्मा 80
एमएस धोनी 78

600 छक्के की उपलब्धि से सात छक्के दूर

IND vs ENG: Rohit Sharma left Dhoni behind in Test Six, went ahead of Sourav Ganguly; score century vs England
जडेजा और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
वहीं, रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 593 छक्के हैं और वह 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के का कीर्तिमान हासिल करने से बस सात छक्के पीछे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके बाद 553 छक्के के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल हैं। वहीं, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम 398 छक्के के साथ चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

रोहित ने गांगुली को पीछे छोड़ा

IND vs ENG: Rohit Sharma left Dhoni behind in Test Six, went ahead of Sourav Ganguly; score century vs England
रोहित ने शतक लगाया - फोटो : BCCI
रोहित ने तीनों प्रारूप को मिलाकर सबसे ज्यादा रन के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18575 रन बनाए थे। रोहित इससे आगे निकल चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन के मामले में चौथे स्थान पर हैं। सचिन इस लिस्ट में 34,537 रन के साथ शीर्ष पर हैं। विराट कोहली 26,733 रन के साथ दूसरे और राहुल द्रविड़ 24,208 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ तीन शतक जड़े हैं। विजय मर्चेंट, मुरली विजय और केएल राहुल ने भी इतने ही शतक जड़े हैं। सुनील गावस्कर चार शतक के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक टेस्ट शतक
  • 4 - सुनील गावस्कर
  • 3- विजय मर्चेंट
  • 3-मुरली विजय
  • 3- केएल राहुल
  • 3 - रोहित शर्मा

रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ा

IND vs ENG: Rohit Sharma left Dhoni behind in Test Six, went ahead of Sourav Ganguly; score century vs England
रोहित और जडेजा - फोटो : BCCI
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के मामले में भी चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 4606 रन हैं। उन्होंने बतौर कप्तान 10 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में रोहित ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन के नाम 4508 रन थे। विराट कोहली इस लिस्ट में 12,883 रन के साथ शीर्ष पर हैं। धोनी 11,207 रन के साथ दूसरे और अजहरुद्दीन 8095 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने जडेजा के साथ 204 रन की साझेदारी की जो इंग्लैंड के खिलाफ चौथे विकेट के लिए भारत की ओर से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
  • 249 रन - सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली, हेडिंग्ले, 2002
  • 222 रन - विजय मांजरेकर और विजय हजारे, हेडिंग्ले, 1952
  • 204 रन - रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा, राजकोट, 2024
  • 190 रन - मोहम्मद अजहरुद्दीन और मोहिंदर अमरनाथ, चेन्नई, 1985
  • 189 रन - मोहम्मद अजहरुद्दीन और संजय मांजरेकर, ओल्ड ट्रैफर्ड, 1990

रोहित सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान

IND vs ENG: Rohit Sharma left Dhoni behind in Test Six, went ahead of Sourav Ganguly; score century vs England
जडेजा और रोहित - फोटो : BCCI
रोहित ने यह शतक 36 साल 291 दिन की उम्र में लगाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान हैं। इस मामले में रोहित ने विजय हजारे को पीछे छोड़ा। विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ ही 1951 में 36 साल 278 दिन की उम्र में शतक लगाया था। रोहित के नाम बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के भी हैं। उनके नाम 212 छक्के हैं। वहीं, धोनी ने 211 छक्के लगाए थे। 138 छक्के के साथ विराट तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, पूरी दुनिया के कप्तानों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। मॉर्गन ने 233 छक्के लगाए थे।

भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के
  • 212*- रोहित शर्मा
  • 211 - एमएस धोनी
  • 138-विराट कोहली
  • 132 - सौरव गांगुली
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के
  • 233 - इयोन मॉर्गन
  • 212*- रोहित शर्मा
  • 211 - एमएस धोनी
  • 171 - रिकी पोंटिंग
  • 170 - ब्रेंडन मैकुलम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed