फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पावरफुल पंत: ऋषभ की एक और तूफानी पारी, छक्के से पूरा किया अर्धशतक, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

Sun, 28 Mar 2021 06:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Mar 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh Pant made his highest score in ODIs during 3rd ODI at pune
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर से जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका सीरीज का लगातार दूसरा अर्धशतक था। उन्होंने तीसरे वनडे में महज 44 गेंदों में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

IND vs ENG: Rishabh Pant made his highest score in ODIs during 3rd ODI at pune
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

पंत ने एक बार फिर से अपने आक्रामक अंदाज में मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाए। आउट होने से पहले उन्होंने 62 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। इस दौरान पंत ने पांच चौके और चार छक्के लगाए। पंत ने अपने वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर (78) भी बनाया। इससे पहले पिछले मैच में ही उन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी।

IND vs ENG: Rishabh Pant made his highest score in ODIs during 3rd ODI at pune
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

बात करें मौजूदा सीरीज की तो पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मुकाबले खेले हैं जिसमें 77 और 78 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। वह दो मुकाबले में 155 रन बना चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh Pant made his highest score in ODIs during 3rd ODI at pune
ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर @BCCI

पंत का यह वनडे करियर का तीसरा और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा अर्धशतक था। पंत का यह 18वां मैच है जिसमें उन्हें बल्लेबाजी में चौथे क्रम पर उतारा गया। पंत उस समय बल्लेबाजी करने उतरे जब भारत 117 रन पर अपने दो विकेट गंवा चुका था। हालांकि पंत ने टीम को संभाला और तेज गति से रन बनाते हुए भारत के स्कोर में इजाफा करते गए। उन्होंने हार्दिक पांड्या मिलकर पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed