फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rishabh Pant, Jadeja-Sundar and Nitish record in 4th innings chase; lowest defended score at lords

IND vs ENG: चौथी पारी में 52 के औसत से रन बनाते हैं ऋषभ पंत, जडेजा-सुंदर और नीतीश के आंकड़े डराने वाले, देखें

Mon, 14 Jul 2025 09:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Jul 2025 09:50 AM IST
सार

टेस्ट में 200 या इससे कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। उसने इस मैच से पहले 13 बार 200 या इससे काम के लक्ष्य को चेज किया है और नौ बार जीत हासिल की है। एक मैच में भारतीय टीम को हार मिली और तीन टेस्ट ड्रॉ रहे।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh Pant, Jadeja-Sundar and Nitish record in 4th innings chase; lowest defended score at lords
पंत, राहुल, जडेजा, सुंदर और नीतीश - फोटो : ANI

विस्तार

आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटककर को भारत को रविवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया, लेकिन 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने मेहमान टीम के स्टंप तक 58 रन तक चार विकेट चटका दिए। भारत अच्छी शुरूआत नहीं कर सका और दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए। करुण नायर (14) और कप्तान शुभमन गिल (06) ब्रायडन कार्स का शिकार हुए। नाइटवॉचमैन आकाश दीप को बेन स्टोक्स के आउट करते ही स्टंप हो गया। मैच का पांचवां दिन रोमांचक होगा क्योंकि जीत के लिए भारत को 135 रन और इंग्लैंड को छह विकेट चाहिए। केएल राहुल (47 गेंद पर 33 रन) क्रीज पर मौजूद हैं। हालांकि, सवाल यह उठता है कि भारत का संकटमोचक कौन होगा? बाकी बचे खिलाड़ियों में सिर्फ ऋषभ पंत ही मुख्य बल्लेबाज हैं। इसके अलावा बाकी ऑलराउंडर्स या गेंदबाज हैं। टीम इंडिया को पंत से ही काफी उम्मीदें हैं और वह पहले भी मुश्किल परिस्थितियों से भारत को निकाल चुके हैं। गाबा जैसा करिश्मा वह एक बार फिर कर पाएंगे? यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

पंत, राहुल, जडेजा, सुंदर और नीतीश का रिकॉर्ड
पंत ने अब तक किसी भी टेस्ट की चौथी पारी यानी टारगेट चेज करते हुए 17 टेस्ट में बल्लेबाजी की है। इसकी 11 पारियों में उन्होंने 51.77 की औसत से 466 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए वह 83.6 फीसद कंट्रोल के साथ बल्लेबाजी करते हैं। उनके अलावा मौजूदा लाइन अप में किसी अन्य बल्लेबाज का चौथी पारी में ऐसा रिकॉर्ड नहीं है। केएल राहुल का चौथी पारी में 26.42 का औसत है। उन्होंने 18 पारियों में 370* रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है, जबकि रवींद्र जडेजा ने चौथी पारी में 12 पारियों में 15.30 की औसत से 153 रन बनाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने चौथी पारी में पांच पारियों में 15.00 की औसत से 60 रन बनाए हैं। वहीं, नीतीश ने अब तक चौथी पारी में एक ही बार बल्लेबाजी की है और उसमें एक रन बनाया है।

चौथी पारी में इन बल्लेबाजों के आंकड़े
बल्लेबाज पारियां रन औसत
ऋषभ पंत 11 466 51.77
के.एल. राहुल 18 370 26.42
रवींद्र जडेजा 12 153 15.30
वॉशिंगटन सुंदर 5 60 15.00
नीतीश रेड्डी 1 1 1.00
विज्ञापन
विज्ञापन

200 से कम का स्कोर चेज करते हुए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
पंत से अच्छा औसत चौथी पारी में विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी नहीं था। कोहली ने ऐसी 32 पारियों में 42.38 की औसत से 1102 रन बनाए। वहीं, रोहित ने ऐसी 22 पारियों में 27.22 की औसत से 490 रन बनाए थे। टीम इंडिया को पांचवें दिन सबसे ज्यादा उम्मीद पंत और राहुल की जोड़ी से होगी। इन्हें भारत को लक्ष्य के करीब ले ही जाना होगा। SENA देशों में (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) टेस्ट में 200 या इससे कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। उसने इस मैच से पहले 13 बार 200 या इससे काम के लक्ष्य को चेज किया है और नौ बार जीत हासिल की है। एक मैच में भारतीय टीम को हार मिली और तीन टेस्ट ड्रॉ रहे।

इंग्लैंड में भारत का सर्वोच्च सफल रन चेज
रन चेज खिलाफ स्थान साल
174/6 इंग्लैंड द ओवल 1971
136/5 इंग्लैंड लॉर्ड्स 1986
73/3 इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज 2007
विज्ञापन

लॉर्ड्स और इंग्लैंड में भारत का चेज करते हुए रिकॉर्ड
हालांकि, लॉर्ड्स में और इंग्लैंड में भारत का रन चेज उतना शानदार नहीं रहा है। टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में सिर्फ तीन टेस्ट जीते हैं और इनमें से सिर्फ 1986 में स्कोर चेज किया था। तब कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 136 रन चेज किया था और पांच विकेट से मैच जीत था। कपिल देव प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इंग्लैंड में भारत के सफल रन चेज की बात करें तो सिर्फ तीन मौके ऐसे आए हैं, जब टीम ने वहां सफल रन चेज किया है। लॉर्ड्स में 1986 में जीत के अलावा ओवल में 1971 में और नॉटिंघम में 2007 में भारत ने चौथी पारी में सफल चेज किया था। 1971 में ओवल में भारत ने 174 रन चेज किया (छह विकेट गंवाकर) और 2007 में नॉटिंघम (ट्रेंट ब्रिज) में भारत ने 73 रन चेज किया था। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में दो बार 200 से कम के लक्ष्य को चौथी पारी में डिफेंड किया है। उसने ऐसा 2019 में आयरलैंड के खिलाफ और 1955 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।

लॉर्ड्स में सबसे कम सफलतापूर्वक बचाव किए गए स्कोर
लक्ष्य टीम स्कोर विरोधी टीम साल
124 ऑस्ट्रेलिया 62 इंग्लैंड 1888
182 इंग्लैंड 38 आयरलैंड 2019
183 इंग्लैंड 111 दक्षिण अफ्रीका 1955
239 इंग्लैंड 68 न्यूजीलैंड 2013
272 भारत 120 इंग्लैंड 2021
283 पाकिस्तान 207 इंग्लैंड 2016
296 इंग्लैंड 223 वेस्टइंडीज 1995
309 दक्षिण अफ्रीका 151 इंग्लैंड 1935
319 भारत 223 इंग्लैंड 2014
331 इंग्लैंड 119 दक्षिण अफ्रीका 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed