फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rishabh Pant, Ben Stokes involved in heated argument, umpires intervene

IND vs ENG: मैच के दौरान स्टोक्स और पंत के बीच झड़प, अंपायर को देना पड़ा दखल 

Sat, 13 Feb 2021 08:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 13 Feb 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh Pant, Ben Stokes involved in heated argument, umpires intervene
बेन स्टोक्स, ऋषभ पंत - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बीच झड़प देखने को मिली। इसकी शुरुआत भारतीय पारी के 87वें ओवर में हुई, जब इंग्लैंड के कप्तान जो रूट खुद बॉलिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


हालांकि, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है कि यह कहा सुनी क्यों और किस वजह से हुई? मगर दोनों के बीच हुई इस तकरार को शांत करने के लिए अंपायर वीरेंद्र शर्मा को दखला देना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


स्टोक्स और पंत के बीच झड़प को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने ऋषभ पंत के नाम के नारे लगाना शुरू कर दिए। दोनों के बीच हुए इस तकरार पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने मजाकिया ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'जब तक खेल खत्म नहीं होता अपुन इधर ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पहले दिन का लेखा जोखा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर 300 रन बनाए। भारत को रोहित शर्मा (161) के रूप में चौथा झटका लगा ही था कि एक रन के भीतर अजिंक्य रहाणे (67) भी चलते बने। दोनों के बीच 162 रन की दमदार साझेदारी भी हुई थी। इसके बाद अश्विन के रूप में छठा झटका लगा।

इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही। जब स्कोरबोर्ड पर एक रन भी नहीं जुड़ पाया था, तब नए गेंदबाज ओली स्टोन ने शुभमन गिल को चलता किया। दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। लंच से पहले सात गेंदों के भीतर पुजारा (21) और फिर नए बल्लेबाज विराट (0) के रूप में भारत को लगातार झटके मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed