IND Inning
107/5 (14 ov)
Target: 181
N. Tilak Varma 6(6)*
Naman Dhir 30 (15)
IND need 74 runs in 36 remaining balls
{"_id":"65e6f87282809fd7310d06f1","slug":"ind-vs-eng-rinku-singh-summoned-to-dharamsala-by-team-india-meets-mccullum-can-debut-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले रिंकू सिंह को आया टीम इंडिया से बुलावा, मैकुलम से मिले, करेंगे डेब्यू!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले रिंकू सिंह को आया टीम इंडिया से बुलावा, मैकुलम से मिले, करेंगे डेब्यू!
Tue, 05 Mar 2024 05:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 05 Mar 2024 05:24 PM IST
सार
धर्मशाला टेस्ट से पहले रिंकू सिंह को टीम इंडिया से बुलावा आया है। उन्हें इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ देखा गया।
विज्ञापन
रिंकू सिंह और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले रिंकू सिंह को टीम इंडिया से बुलावा आया। उन्हें टी20 विश्व कप से पहले फोटोशूट के लिए बुलाया गया। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ देखा गया।
टी20 विश्व कप से पहले हुए फोटोशूट में रिंकू सिंह की मौजूदगी ने उनके टूर्नामेंट में खेलने की अटकलों को तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि इस टू्र्नामेंट में वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।
धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करेंगे रिंकू?
अलीगढ़ के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 15 टी20 मैचों में 356 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, दो वनडे मुकाबलों में 26 वर्षीय बल्लेबाज ने 55 रन बनाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए स्कवॉड में उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की अगुवाई
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने राजकोट टेस्ट से पहले की थी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी विश्व कप में टीम के उप-कप्तान होंगे। टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ रखा गया है।