फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Result T20 World Cup 2024 Semi Final India vs England Match Key Highlights Records Analysis

IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत ने इंग्लैंड से भी लिया बदला, 10 साल बाद T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह

Fri, 28 Jun 2024 01:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jun 2024 01:56 AM IST
सार

IND vs ENG Highlights T20 WC Semi Final 2024 : भारतीय टीम एक साल के अंदर लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। वहीं, इंग्लैंड को भारत ने लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था। 

विज्ञापन
IND vs ENG Result T20 World Cup 2024 Semi Final India vs England Match Key Highlights Records Analysis
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल - फोटो : ICC

विस्तार

भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गयाना में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। अब भारत का सामना 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका से खिताबी मुकाबले में होगा। ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के बाद, अब भारत ने इंग्लैंड से 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 और 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था। दोनों संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे थे। अब टीम इंडिया 10 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम एक साल के अंदर लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। वहीं, इंग्लैंड को भारत ने लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था। 
विज्ञापन

IND vs ENG Result T20 World Cup 2024 Semi Final India vs England Match Key Highlights Records Analysis
रीस टॉप्ली ने विराट को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : ICC
भारतीय पारी
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के कम उछाल वाली पिच पर खेली गई अर्धशतकीय पारी से भारत ने टी20 क्रिकेट विश्व कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था। विराट कोहली (09) पारी को तेजी देने के प्रयास में फिर जल्दी आउट हो गए, लेकिन रोहित (39 गेंद) को सूर्यकुमार यादव (36 गेंद पर 47 रन) के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

बारिश के कारण खेल एक घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बीच में फिर बारिश ने बाधा डाली तब भारत का स्कोर आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन था। कोहली और रोहित बल्लेबाजी के लिए उतरे, तभी स्पष्ट हो गया कि पिच धीमी थी और कम उछाल ने बल्लेबाजों के लिए काम मुश्किल बना दिया। रोहित और कोहली दोनों ने पारी की शुरुआत में रीस टॉप्ली और जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी जोड़ी की गेंदों को मारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

IND vs ENG Result T20 World Cup 2024 Semi Final India vs England Match Key Highlights Records Analysis
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
गेंदबाजों पर दबदबा बनाने की उत्सुकता दिखाने वाले कोहली ने टॉप्ली और आर्चर दोनों के खिलाफ शॉट लगाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने आखिरकार टॉप्ले की एक फुल लेंथ गेंद को मिड विकेट पर छक्के के लिए भेजा। पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की शार्ट लेंथ गेंद पर भारत का यह सुपरस्टार दो गेंद बाद आउट हो गया। कोहली ने ऑन साइड पर वही स्ट्रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन बोल्ड हो गए। इससे टूर्नामेंट में उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा।

वहीं, रोहित ने परिस्थितियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाया और गेंद को देर से और स्टंप के पीछे खेलने का फैसला किया। अन्य बल्लेबाजों के लिए उदाहरण पेश करते हुए रोहित ने टॉप्ले के तीसरे ओवर में लगातार दो चौके जमाए और फिर इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर आदिल रशीद पर दबाव बनाया। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 46 रन बनाए। ऋषभ पंत (04) आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। सैम करन की गेंद को सही टाइम नहीं कर सके और मिडविकेट पर कैच दे बैठे।
विज्ञापन

IND vs ENG Result T20 World Cup 2024 Semi Final India vs England Match Key Highlights Records Analysis
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
फिर रोहित और रशीद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भारतीय कप्तान ने इस लेग स्पिनर के शुरुआती ओवर में दो चौके जमाए। सूर्यकुमार यादव 13 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी बारिश आ गयी। इससे खेल एक घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। बारिश ने बल्लेबाजों की लय बिगाड़ दी और इस ब्रेक के बाद इंग्लैंड ने रशीद और लियाम लिविंगस्टोन का दोनों छोर से अच्छा इस्तेमाल किया। लेकिन रोहित और सूर्यकुमार को रोक नहीं सके।

करन के 13वें ओवर में भारत ने 19 रन बनाये, जिसमें सूर्यकुमार ने दो छक्के और रोहित ने पिक-अप शॉट से छक्का लगाया जिससे उनका लगातार दूसरा अर्धशतक भी पूरा हुआ। इन दोनों ने 73 रन की साझेदारी निभायी जो रोहित के रशीद की गुगली पर आउट होने से टूटी। हार्दिक पांड्या (13 गेंद पर 23 रन) ने पिच के दोनों ओर दो छक्के लगाकर पारी को आगे बढ़ाया।

शिवम दुबे से पहले उतारे गए रवींद्र जडेजा (नौ गेंद पर नाबाद 17 रन) ने आर्चर के ओवर में दो महत्वपूर्ण चौके लगाये। वहीं दुबे केवल एक गेंद खेलकर आउट हो गए। आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर अक्षर पटेल के छक्के ने भारत 170 के पार पहुंचा। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 53 रन बनाए।

IND vs ENG Result T20 World Cup 2024 Semi Final India vs England Match Key Highlights Records Analysis
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इंग्लैंड की पारी
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को कप्तान जोस बटलर और फिल सॉल्ट ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने तीन ओवर में 26 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आए और मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने बटलर (23), बेयरस्टो (0) और मोईन अली (8) को आउट किया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने फिल सॉल्ट और कुलदीप यादव ने सैम करन (2) को आउट किया।

26/0 से इंग्लैंड का स्कोर नौवें ओवर में 49 पर पांच विकेट हो गया। इसके बाद हैरी ब्रूक ने जमने की कोशिश की, लेकिन कुलदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेजा। ब्रूक ने 19 गेंद में सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लियम लिविंगस्टोन 11 रन, क्रिस जॉर्डन एक रन, आदिल रशीद दो रन और जोफ्रा आर्चर 21 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिला। अक्षर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed