फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Rajat Patidar will not get chance in playing xi for fifth test, devdutt padikkal will make debut

IND vs ENG: आखिरी टेस्ट में कटेगा रजत पाटीदार का पत्ता! इस दमदार बल्लेबाज को मिल सकता है डेब्यू का मौका

Wed, 28 Feb 2024 03:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 28 Feb 2024 03:37 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला में सात मार्च से खेला जाएगा। इस मैच में रजत पाटीदार को भारत की प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
IND vs ENG Rajat Patidar will not get chance in playing xi for fifth test, devdutt padikkal will make debut
रजत पाटीदार - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के आखिरी टेस्ट में रजत पाटीदार का पत्ता कट सकता है। उन्हें इस मुकाबले में टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं, एक दमदार बल्लेबाज को डेब्यू का मौका मिल सकता है। भारतीय टीम ने इस सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड को शिकस्त देकर सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम की नजर पांचवें टेस्ट मैच पर है। 
विज्ञापन


सात मार्च से धर्मशाला में शुरु होने जा रहे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है। कप्तान रोहित शर्मा पाटीदार को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। युवा खिलाड़ी को इस सीरीज के अंतिम मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं रजत पाटीदार 
रजत पाटीदार को विशाखापत्तनम टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था। वह पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में नौ रन बनाकर आउट हो गए थे। उसके बाद उन्हें राजकोट में फिर से मौका दिया गया। रजत एक बार फिर से फेल हो गए। वह पहली पारी में पांच रन ही बना पाए थे। दूसरी पारी में तो खाता भी नहीं खोल पाए। चौथे मैच में रजत ने पहली पारी में 17 रन बनाए और दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हो गए। ऐसे में छह पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले रजत को बाहर बैठना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार फॉर्म में पडिक्कल 
रजत के स्थान पर कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। पडिक्कल ने 31 प्रथम श्रेणी मैचों में 44.54 की औसत से 2227 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। पडिक्कल ने अपनी पिछली 11 पारियों में पांच शतक लगाए हैं। उन्होंने तीन शतक कर्नाटक के लिए और दो भारत-ए के लिए लगाए हैं। उनके शानदार फॉर्म को देखकर रोहित शर्मा रांची टेस्ट में रजत पाटीदार की जगह उन्हें मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed