{"_id":"6856920a90476ceb440d786c","slug":"ind-vs-eng-mark-wood-will-be-fit-for-the-fifth-test-against-india-gave-an-update-on-rehab-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट तक फिट हो पाएंगे मार्क वुड, रिहैब को लेकर दिया अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट तक फिट हो पाएंगे मार्क वुड, रिहैब को लेकर दिया अपडेट
Sat, 21 Jun 2025 04:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 21 Jun 2025 04:36 PM IST
सार
वुड ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, 'रिहैब अच्छा चल रहा है। मैंने अभी हल्की गेंदबाजी शुरू की है, इसलिए मैं अब वापसी की राह पर हूं।'
विज्ञापन
मार्क वुड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड को उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ 31 जुलाई से ओवल में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वुड फिलहाल घुटने की सर्जरी के बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को इस वर्ष की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी और मार्च में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
वुड ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, 'रिहैब अच्छा चल रहा है। मैंने अभी हल्की गेंदबाजी शुरू की है, इसलिए मैं अब वापसी की राह पर हूं। मुझे अब भी इस सीरीज में खेलने की उम्मीद है, इसलिए मैं उन खिलाड़ियों पर नजर रख रहा हूं जिनसे मेरा सामना हो सकता है। मैं अभी अंतिम टेस्ट को लक्ष्य बना रहा हूं। उससे पहले कुछ भी कहना शायद थोड़ा जल्दबाजी होगा। हो सकता है कि मैं अंतिम टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाऊं लेकिन अभी मेरा ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि मैं उस मैच में अपनी भूमिका निभा सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी।