फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Kuldeep Yadav not included in playing XI in chennai test,, Fans criticises decision Gautam Gambhir and Mohammad Kaif raise questions

कुलदीप को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने से फैंस नाराज, कैफ और गंभीर ने भी उठाए सवाल

Fri, 05 Feb 2021 03:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Feb 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Kuldeep Yadav not included in playing XI in chennai test,, Fans criticises decision Gautam Gambhir and Mohammad Kaif raise questions
kuldeep yadav

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टेस्ट सीरीज जीतकर लौटी टीम इंडिया अब घरेलू जमीन पर इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। हालांकि चेन्नई में शुरू हो चुके पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट से बिल्कुल अलग है।  

विज्ञापन


विराट कोहली की कप्तानी में सीरीज खेल रही टीम इंडिया यहां तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। हालांकि टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मैच शुरू होने से पहले स्पिनर अक्षर पटेल चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए। ऐसे में सबको उम्मीद थी कि टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


लेकिन आखिरी वक्त में प्रबंधन ने अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में रिजर्व स्पिनर शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को टीम में शामिल कर लिया। यही नहीं कुलदीप जिन्हें शुरुआत के दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था, उन्हें दरकिनार कर नदीम को अंतिम एकादश में चुन लिया गया। टीम के इस फैसले पर हर कोई हैरान रह गया और सोशल मीडिया समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैफ और गंभीर ने जताई निराशा

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर कहा, 'अभी दो साल पहले, कुलदीप यादव को टेस्ट में भारत का पसंदीदा स्पिनर कहा गया था। अब, वह टीम में बने रहने के लिए जूझ रहा है। लेकिन उन्हें प्रेरणा के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। अश्विन और पंत ने भी ऐसे दौरे से खुद को संभालते हुए वापसी की है। मजबूत बनो कुलदीप!

 


वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी कुलदीप को बाहर बैठाने पर नाराजगी जताई है। गंभीर ने इस फैसले को कुलदीप के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने क्रिकबज से कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ये कुलदीप के लिए थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ चुना जाना चाहिए था। कलाई के स्पिनर बहुत कम होते हैं। वे टीम के साथ सब जगह जाते हैं, और उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेली है, इसलिए वो अहम हथियार साबित हो सकते थे।'

बहुत दुःख होता है जब योग्यता की पहचान नहीं हो


 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed