फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Joe Root poor form continues in Asia in Test, Bumrah sent him pavillion; Bairstow failed again

IND vs ENG: रूट का एशिया में खराब फॉर्म जारी, बुमराह ने टेस्ट में नौवीं बार भेजा पवेलियन; बेयरस्टो फिर हुए फेल

Sat, 17 Feb 2024 12:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Feb 2024 12:15 PM IST
सार

बुमराह की गेंद पर रिवर्स लैप लगाने के चक्कर में रूट सेकंड स्लिप में यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे। वह 18 रन बना सके। बुमराह ने रूट को टेस्ट में नौवीं बार पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
IND vs ENG: Joe Root poor form continues in Asia in Test, Bumrah sent him pavillion; Bairstow failed again
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में जारी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी जारी है। टीम इंडिया को तीसरे दिन से पहले तब बड़ा झटका लगा, जब रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक कारणों से तीसरे टेस्ट से अचानक बाहर हो गए। ऐसे में तीसरे दिन टीम इंडिया चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी। हालांकि, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती डेढ़ घंटे में अश्विन की कमी नहीं खलने दी। बुमराह ने जहां जो रूट को पवेलियन भेजा, वहीं कुलदीप ने जॉनी बेयरस्टो और बेन डकेट को अपनी फिरकी की जाल में फंसाया।
विज्ञापन

रूट को नौवीं बार आउट किया

आज (शनिवार) इंग्लैंड ने दो विकेट पर 207 रन से आगे खेलना शुरू किया। तब डकेट और रूट क्रीज पर थे। कुछ ही देर बाद बुमराह ने उन्हें आज का पहला झटका दिया। बुमराह की गेंद पर रिवर्स लैप लगाने के चक्कर में रूट सेकंड स्लिप में यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे। वह 18 रन बना सके। बुमराह ने रूट को टेस्ट में नौवीं बार पवेलियन भेजा। वहीं, इस सीरीज में रूट पांच पारियों में तीसरी बार बुमराह के शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट का रिकॉर्ड

IND vs ENG: Joe Root poor form continues in Asia in Test, Bumrah sent him pavillion; Bairstow failed again
जो रूट और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
रूट टेस्ट की पिछली 12 पारियों में 308 रन बना सकें। इनमें दो 50+ का स्कोर है, लेकिन एक भी शतक नहीं है। भारत के इस दौरे पर रूट पांच पारियों में 14 के औसत से 70 रन बना सके हैं। उनका उच्चतम स्कोर 29 रन का रहा है जो उन्होंने हैदराबाद में पहले टेस्ट की पहली पारी में बनाया था। 
विज्ञापन

एशियाई धरती पर रूट का रिकॉर्ड

रूट जब पिछली बार यानी 2021 में भारत टेस्ट खेलने आए थे तो वह टीम के कप्तान थे। तब उन्होंने चेन्नई में सीरीज के पहले टेस्ट में 218 रन की पारी खेली थी। हालांकि, इसके बाद से वह एशियाई जमीन पर 17 पारी खेल चुके हैं, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इन 17 पारियों में उन्होंने 20.29 की औसत से 345 रन बनाए हैं। एक बार उन्होंने अर्धशतक लगाया है, लेकिन कोई शतक उनके नाम नहीं है। इस दौरान रूट का उच्चतम स्कोर 73 रन का रहा।

बुमराह के आगे फ्लॉप हैं रूट

IND vs ENG: Joe Root poor form continues in Asia in Test, Bumrah sent him pavillion; Bairstow failed again
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह के खिलाफ रूट ने अब तक टेस्ट में 21 पारी खेली है। इसमें वह 28.22 की औसत से सिर्फ 254 रन बना पाए हैं। बुमराह ने उन्हें नौ बार पवेलियन भेजा। रूट को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के नाम है। कमिंस ने इस दिग्गज बल्लेबाज को 11 बार और हेजलवुड ने 10 बार पवेलियन भेजा है। इसके बाद बुमराह का नंबर आता है। अश्विन ने रूट को छह बार आउट किया है।

बेयरस्टो का फ्लॉप शो जारी

IND vs ENG: Joe Root poor form continues in Asia in Test, Bumrah sent him pavillion; Bairstow failed again
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ECB Twitter
वहीं, जॉनी बेयरस्टो भी पिछले साल हुए वनडे विश्व कप से अब तक आउट ऑफ फॉर्म हैं। टेस्ट में पिछली 14 पारियों में वह 420 रन बना पाए हैं। इनमें तीन 50+ के स्कोर शामिल हैं, लेकिन एक भी शतक नहीं है। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 99 रन का रहा है। वहीं, 2021 से लेकर अब तक एशियाई जमीन पर वह 13 टेस्ट पारियों में 22.08 की औसत से 265 रन बना सके हैं। उनका उच्चतम स्कोर 47 रन का रहा है। इस दौरान वह चार बार खाता नहीं खोल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed