{"_id":"67a254cb3eaea3798f06e35c","slug":"ind-vs-eng-indian-team-starts-practicing-for-odi-series-rishabh-pant-batted-kl-rahul-did-wicketkeeping-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: वनडे सीरीज से पहले खूब पसीना बहा रही भारतीय टीम, पंत ने बल्लेबाजी और राहुल ने की विकेटकीपिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: वनडे सीरीज से पहले खूब पसीना बहा रही भारतीय टीम, पंत ने बल्लेबाजी और राहुल ने की विकेटकीपिंग
Tue, 04 Feb 2025 11:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:26 PM IST
सार
पंत के पास बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता है तो वही इस प्रारूप में राहुल ज्यादा भरोसेमंद बल्लेबाज है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने कौशल को सुधारने के लिए मैदान में काफी समय बिताया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत-केएल राहुल
- फोटो : BCCI
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले भारतीय टीम मंगलवार को नागपुर में अभ्यास सत्र के लिए पहुंची तो विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी अभ्यास पर ध्यान दिया जबकि केएल राहुल ने विकेटकीपिंग में ज्यादा हाथ आजमाया। इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज गुरुवार से शुरू होगी। कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के लिए ऐसे में प्लेइंग 11 के लिए दोनों में से किसी एक को चुनने का फैसला काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
पंत और राहुल में से किसे मिलेगा मौका
पंत के पास बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता है तो वही इस प्रारूप में राहुल ज्यादा भरोसेमंद बल्लेबाज है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने कौशल को सुधारने के लिए मैदान में काफी समय बिताया। राहुल हालांकि इस दौरान ज्यादा मेहनत करते दिखे। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का अभ्यास भी किया। पंत का पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर था। वह स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने का अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने एक हाथ से छक्का लगाने के साथ रैंप और रिवर्स स्वीप शॉट का काफी अभ्यास किया। राहुल बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान बड़े शॉट की जगह क्षेत्ररक्षकों को भेदने वाले मैदानी शॉट खेलते दिखे। उनके विकेटकीपिंग अभ्यास से लगा कि वह टीम में इस स्थान के लिए मजबूत दावेदार है।

रोहित-गिल कर सकते हैं ओपनिंग
रोहित और शुभमन गिल पारी का आगाज कर सकते है और विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। हार्दिक पांड्या नंबर छह पर खेलते है ऐसे में विकेटकीपर-बल्लेबाज के नंबर पांच पर आने की संभावना है। राहुल ने 2023 वनडे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 452 रन बनाए थे और विकेटकीपिंग भी की थी। उस समय हालांकि पंत चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वह कार दुर्घटना की चोट से उबर रहे थे।

श्रेयस अय्यर का कट सकता है पत्ता
श्रीलंका के खिलाफ भारत की पिछली वनडे सीरीज में राहुल ने पहले दो मैचों में विकेटकीपिंग करने के साथ 31 और शून्य रन की पारी खेली थी। पंत ने तीसरा मैच खेला था लेकिन केवल छह रन ही बना सके। भारत दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल करने का विकल्प चुन सकता है, लेकिन ऐसा में अय्यर को एकादश से बाहर होना पड़ सकता है।

शमी ने जमकर किया अभ्यास
तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर मोहम्मद शमी ने खूब पसीना बहाया। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने लगभग डेढ़ घंटे तक पूरे जोश के साथ गेंदबाजी की। टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने अभ्यास में ज्यादा दमखम नहीं लगाया जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में नाकाम रहने वाले रोहित और कोहली सफेद गेंद से अच्छी लय में दिखे। रोहित ने 2023 एकदिवसीय विश्व कप से अपना आक्रामक रुख अपनाते हुए आक्रमण जारी रखा, जबकि कोहली ने कलात्मक बल्लेबाजी करते हुए कुछ शानदार ड्राइव लगाए।