फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Indian cricket team captain virat kohli nagin dance at lords bolcony during India vs England 2nd test

IND vs ENG: लॉर्ड्स की बालकनी में विराट कोहली ने किया नागिन डांस, फोटो वायरल

Sat, 14 Aug 2021 04:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 14 Aug 2021 04:06 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अक्सर मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें विराट बालकनी में नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
IND vs ENG Indian cricket team captain virat kohli nagin dance at lords bolcony during India vs England 2nd test
लॉर्ड्स की बालकनी में नागिन डांस करते कप्तान विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर खेला जा रहा है। इस मैच की पहली इनिंग्स में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 364 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों से जो उम्मीदें थीं उस पर वह खरे नहीं उतरे। इंग्लिश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़े स्कोर की तरफ जा रहे भारत को 364 पर रोक दिया। अगर विराट कोहली की बात की जाए तो उनके इस इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अच्छी हुई और अब तक भारत मेजबान टीम पर हावी रहा है। विराट कोहली को अक्सर क्रिकेट मैदान पर उनके आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है। लेकिन टेस्ट मैच के दूसरे दिन की उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लॉर्ड्स की बालकनी में नागिन डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

 

वायरल हो रही फोटो में विराट कोहली के साथ बालकनी में टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज खड़े हैं। वहीं इस दौरान विराट नागिन डांस कर रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है और उनका कूल अंदाज भी दिखाई दे रहा है। उनके इस अंदाज को देख पास में खड़े में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अगर टेस्ट मैच की बात की जाए तो दूसरा दिन भारत के नजरिए से अच्छा नहीं बीता। भारतीय क्रिकेट टीम ने सिर्फ 88 रन जोड़कर अपने सात विकेट गवां दिए। भारत की की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 129 रन बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा 83, विराट कोहली 42, रवींद्र जडेजा 40 और ऋषभ पंत ने 37 रनों की पारी खेली। 


जबकि इंग्लैंड की पहली पारी में शुरुआत ठीक नहीं हुई और उसका पहला विकेट 23 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए डॉम सिबली 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हमीद हसीब अपना खाता भी नहीं खोल पाए उन्हें भी सिराज ने चलता किया। जबकि मैच में अच्छी शुरुआत करने वाले रोरी बर्न्स को मोहम्मद शमी ने 49 रनों पर आउट कर दिया। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 119 रन बनाए थे। कप्तान जो रूट 48 और जॉनी बेयरस्टो 6 बनाकर नाबाद हैं। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed