IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में टीम इंडिया में होगा बदलाव, विराट कोहली ने दिए संकेत
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि चौथे टेस्ट मैच के दौरान टीम में बदलाव संभव है। हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को एक पारी और 76 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। चौथा मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर 2 सितंबर से खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ली़ड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड के आगे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मेजबानों ने मेहमान टीम को एक पारी और 76 रनों से हराया। दूसरे टेस्ट में मिली जीत के साथ इंग्लैंड पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गया। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था जबकि लॉर्ड्स में भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त दी थी। तीसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से टीम इंडिया की हार हुई उसे देखते हुए लंदन के द ओवल में होने वाले चौथे मुकाबले में भारतीय एकादश में बदलाव संभव है। इसका संकेत खुद कप्तान विराट कोहली ने दिया है।
मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट ने चौथे टेस्ट मैच में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के खिलाए जाने की अवधारणा को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, कि वह अपने पांच अनुभवी गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने टीम के तेज गेंदबाजों के कार्यभार को बनाए रखने के लिए टीम में बदलाव की ओर इशारा किया। विराट ने कहा, मैं उस संतुलन में भरोसा नहीं करता और न ही मैंने कभी उस संतुलन पर विश्वास किया है या तो आप हार बचाने की कोशिश कर सकते है, या आप मैच जीतने की कोशिश कर सकते हैं, मैंने समान बल्लेबाजों के साथ पूर्व में मैच ड्रॉ किए हैं।
विराट ने आगे कहा, विकेटकीपर को मिलाकर अगर आपके छह बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहते हैं तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि अतिरिक्त बल्लेबाज आपको मैच जिता देगा, आपको जिम्मेदारी लेने और टीम के लिए काम करने में गर्व महसूस करना होगा, यदि आपके पास टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता या संसाधन नहीं है, तो आप पहले से ही दो परिणामों के लिए खेल रहे हैं और ऐसा नहीं है कि हम कैसे खेलते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसा होना तय है क्योंकि यह एक तार्किक और समझदार बात है, हम किसी व्यक्तिगत के साथ ऐसा करना नहीं चाहते हैं कि वह टूट जाए क्योंकि यह बातचीत महत्वपूर्ण है। विराट ने आगे कहा, हम यह बातचीत व्यक्तिगत लोगों से करेंगे आप उम्मीद नहीं कर सकते कि इस तरह के छोटे बदलाव में यह लोग लगातार चार टेस्ट मैच खेल सकते हैं, इसलिए हम आंकलन करेंगे कि वे कौन हैं जिन्हें रिकवर होने के लिए इतने दिन का समय दिया जाएगा कि वे पांचवें टेस्ट के लिए ठीक रहेंगे।