फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs ENG India refused to play in the Manchester Test England got the walkover Series level 2-2

IND Vs ENG: विराट ब्रिगेड ने मैनचेस्टर टेस्ट खेलने से किया इनकार, इंग्लैंड को मिला वॉकओवर, सीरीज के नतीजे पर अभी फैसला नहीं

Fri, 10 Sep 2021 01:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Sep 2021 01:55 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है। कोरोना के मामले कहीं अधिक न बढ़ जाएं जिसके चलते बीसीसीआई और ईसीबी ने आपसी सहमति से पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया। मैचचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद फिलहाल सीरीज के परिणाम पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
IND Vs ENG India refused to play in the Manchester Test England got the walkover Series level 2-2
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते लिया गया। उधर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड पांचवें टेस्ट मैच को दो दिन के लिए स्थगित करने का सुझाव दिया। लेकिन बीसीसीआई आईपीएल शेड्यूल को देखते हुए ईसीबी के प्रस्ताव से सहमत नहीं था। भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के इनकार को लेकर इंग्लैंड को वॉकओवर दिया गया। हालांकि सीरीज के नतीजे पर अभी कोई फैसला नहीं ंलिया गया है। फिलहाल भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पांचवें टेस्ट मैच को रद्द किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, बीसीसीआई के साथ चल रही बातचीत के बाद, ईसीबी पुष्टि करता है कि ओल्ड ट्रैफर्ड में आज से भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है, कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के कारण भारत टीम को मैदान में उतारने में असमर्थ है।  इससे पहले बीसीसीआई अधिकारियों के बीच बैठक चल रही थी कि जिसमें स्थगन और टेस्ट मैच को कितने दिनों के लिए टाला जाएगा चर्चा हो रही थी। उसके बाद पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


रवि शास्त्री समेत कई लोग हैं कोरोना संक्रमित

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना संक्रमित हैं। उनके अलावा टीम के फीजियो नितिन पटेल असिस्टेंट फीजियो योगेश परमार समेत गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी कोरोना पॉजिटिव हैं। शास्त्री ओवल टेस्ट के दौरान कोरोना की जद में आए थे। 

 

सभी खिलाड़ियों की हुई थी कोरोना जांच

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते दिनों टीम इंडिया के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी जिसमें सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद बीसीसीआई और ईसीबी ने पांचवें टेस्ट मैच को तय समय पर कराने के लिए राजी हुए। लेकिन बाद में दोनों बोर्ड के बीच हुई बातचीत के बाद टेस्ट मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। 


टेस्ट सीरीज में ऐसा रहा टीम इंडिया का सफर

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। दोनों टीमों के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। जबकि लॉर्ड्स में में भारत ने इंग्लैंड पर 151 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद लीड्स में इंग्लैंड ने पलटवार करते हुए टीम इंडिया को हराया। जबकि, ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लिश टीम को 157 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed