फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG India never won test match at Old Trafford Manchester know history and records

IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत के पास 85 साल का इतिहास बदलने का मौका, कोहली के निशाने पर होगा यह 'विराट' रिकॉर्ड

Fri, 10 Sep 2021 12:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Sep 2021 12:01 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारत मैनचेस्टर में आज तक टेस्ट मैच नहीं जीता है। विराट की टीम इस रिकॉर्ड को बदलने के लिए बेताब है। 

विज्ञापन
IND vs ENG India never won test match at Old Trafford Manchester know history and records
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच आज से शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के दरम्य़ान यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया मौजूदा टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ मैनचेस्टर पहुंची है। अगर ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाने वाला टेस्ट ड्रॉ होता है तब भी भारत इस सीरीज को जीता जाएगा। वैसे इस मैदान पर भारत का टेस्ट इतिहास बेहद निराशाजनक है। टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की भारत आज तक यहां टेस्ट मैच नहीं जीता है। लेकिन विराट कोहली के टीम जिस तरह से प्रदर्शन कर रही हैं उसे देखकर लगता है कि इस बार भारत मैनचेस्टर में इतिहास रच सकता है। 

विज्ञापन

मैनचेस्टर में भारत को पहली टेस्ट जीत का इंतजार

ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का दबदबा बरकरार है। भारतीय क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 9 मुकाबले खेले हैं। जिनमें इंग्लिश टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार मैचों में जीत दर्ज की। जबकि भारत को इस मैदान पर अपनी पहली जीत का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड का है दमदार रिकॉर्ड

वहीं, इंग्लैंड ने इस मैदान पर अब तक विभिन्न टीमों के खिलाफ 81 टेस्ट  खेले हैं जिनमें 31 मैचों में इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज की है। इस रिकॉर्ड को देखकर पता चलता है कि भारत की राह आसान नहीं होगी। इंग्लैंड इस मैदान पर पिछले तीन टेस्ट मैच लगातार जीत चुका है। साल 1990 में भारत ने आखिरी बार ओल्ड ट्रैफर्ड में ड्रॉ टेस्ट खेला था।

विज्ञापन

भारत रच सकता है इतिहास

मैनचेस्टर में इंग्लैंड का रिकॉर्ड भले ही शानदार हो लेकिन टीम इंडिया मौजूदा समय में टीम इंडिया जिस तरह से खेल रही उससे इंग्लैंड को तगड़ी चुनौती मिलेगी। लीड्स टेस्ट को अगर छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर भारतीय टीम हावी रही है। नॉटिंघम टेस्ट में अगर बारिश न होती तो भारत की जीत तय थी। उसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट में 151 रनों से जीत दर्ज की। फिर ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 157 रनों से शिकस्त दी। 

कोहली बना सकते हैं 'विराट' रिकॉर्ड

भारत ने 1932 में पहला टेस्ट खेलने के बाद से आज तक सिर्फ एक ही बार विदेशी धरती पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। इस जीत को हासिल किए भी 50 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। 1970-71 में भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 1-0 से हराया था। भारत के मैनचेस्टर में जीतने पर विराट विदेशी मैदानों पर भारत को सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले कप्तान बन जाएंगे।

भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 130 टेस्ट मैच खेले गए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड को अगर देखा जाए तो इंग्लैंड की टीम भारत पर भारी पड़ी है। इन 130 टेस्ट में इंग्लिश टीम ने 49 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि, भारत को 31 मुकाबलों में जीत मिली। इस दौरान दोनों देशों के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed