फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG India never lost a test in Ranchi England will play first time in MS Dhoni city check records

IND vs ENG: रांची में अब तक टेस्ट मैच नहीं हारा भारत, धोनी के शहर में पहली बार खेलेगा इंग्लैंड, देखें रिकॉर्ड

Wed, 21 Feb 2024 09:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Feb 2024 09:12 AM IST
सार

रांची में भारत की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज में बने रहने के लिए जीत और ड्रॉ की उम्मीद करेगी। भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह गृह नगर है। टीम इंडिया अब तक यहां एक भी टेस्ट नहीं हारी है।

विज्ञापन
IND vs ENG India never lost a test in Ranchi England will play first time in MS Dhoni city check records
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमें जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में 23 फरवरी से आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने हैदराबाद में टेस्ट जीतकर सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने शानदार वापसी की। उसने विशाखपत्तनम और राजकोट में खेले गए मुकाबलों में जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली।
विज्ञापन


रांची में भारत की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज में बने रहने के लिए जीत और ड्रॉ की उम्मीद करेगी। भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह गृह नगर है। टीम इंडिया अब तक यहां एक भी टेस्ट नहीं हारी है। वहीं, इंग्लैंड पहली बार धोनी के शहर में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने उतरेगा।
विज्ञापन

IND vs ENG India never lost a test in Ranchi England will play first time in MS Dhoni city check records
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
2017 में यहां हुआ था पहला टेस्ट
रांची में अब तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। यहां पहला मुकाबला 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं, दूसरा मुकाबला उसके दो साल बाद 2019 में आयोजित हुआ था। तब टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। भारत इस मैदान पर कभी नहीं हारने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चला था जडेजा का जादू
2017 में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रांची में आमने-सामने हुई थीं तब रवींद्र जडेजा का जादू देखने को मिला था। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। उसके बाद भारत के लिए पहली पारी में नाबाद 54 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, जडेजा ने दूसरी पारी में भी घातक गेंदबाजी की थी और चार विकेट झटके थे। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने दोनों पारियों में एक-एक विकेट अपने नाम किया था। अश्विन के नाम यहां तीन रन हैं। 2017 में खेलने वाली टीम के सिर्फ ये दोनों सदस्य ही मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

IND vs ENG India never lost a test in Ranchi England will play first time in MS Dhoni city check records
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रांची में दोहरा शतक लगा चुके हैं रोहित शर्मा
2019 में भारत जब इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरा था तब रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जडेजा ने 51 और अश्विन ने 14 रन बनाए थे। गेंदबाजी में जडेजा ने पहली पारी में दो विकेट लिए थे। दूसरी पारी में उन्हें एक सफलता मिली थी। अश्विन को पहली पारी में सफलता नहीं मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने एक विकेट लिया था। भारत पारी और 202 रन से मैच जीता था।

रोहित के नाम सबसे ज्यादा रन, गेंदबाजी में जडेजा हिट
रांची में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन 212 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर चेतेश्वर पुजारा हैं। उन्होंने दो मैच में 202 रन बनाए हैं। जडेजा ने दो मैच में 105 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी में जडेजा ही नंबर-1 हैं। उन्होंने दो मैच में 12 विकेट लिए हैं। अश्विन ने इतने मैचों में तीन विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed