फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi

IND vs ENG: रूट-बेयरस्टो की साझेदारी ने बिगाड़ा भारत का खेल, इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए चाहिए 119 रन

Tue, 05 Jul 2022 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Jul 2022 05:18 PM IST
सार

जो रूट और जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड की दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेयरस्टो 72 रन और रूट 76 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

विज्ञापन
IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 378 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 259 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम को पांचवें दिन 119 रन बनाने हैं। वहीं, भारत को सात विकेट चाहिए।
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi
बेयरस्टो और रूट ने शानदार बल्लेबाजी की है - फोटो : सोशल मीडिया
जो रूट और जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड की दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेयरस्टो 72 रन और रूट 76 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में दो विकेट झटके। उन्होंने जैक क्रॉली (46) और ओली पोप (0) को पवेलियन भेजा। वहीं, एलेक्स लीस रन आउट हुए। 

इंग्लैंड के खिलाफ इस पांचवें टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन पर सिमट गई और भारत को 132 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को टेस्ट में क्या-क्या हुआ?

IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi
पुजारा और पंत नाबाद पवेलियन लौटे - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में सोमवार को 125 पर तीन विकेट से आगे खेलना शुरू किया और टीम 120 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई। पुजारा 66 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पंत ने 57 रन की पारी खेली। पंत ने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर कुछ खास नहीं कर सके। 

दूसरी पारी में पंत-पुजारा को छोड़कर सभी बल्लेबाज फेल
भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल चार रन, हनुमा विहारी 11 रन, विराट कोहली 20 रन, श्रेयस अय्यर 19 रन, रवींद्र जडेजा 23 रन, शार्दुल ठाकुर चार रन, मोहम्मद शमी 13 रन और कप्तान जसप्रीत बुमराह सात रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड और मैटी पॉट्स ने दो-दो विकेट झटके। जेम्स एंडरसन और जैक लीच को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा शानदार अंदाज में किया

IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi
एलेक्स लीस और जैक क्रॉली - फोटो : सोशल मीडिया
378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत शानदार रही। टीम ने 21 ओवर में 100 रन बना लिए थे। जैक क्रॉली और एलेक्स लीस के बीच पहले विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। लीस ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। 22वें ओवर में मैच पलटा और जसप्रीत बुमराह ने क्रॉली को क्लीन बोल्ड किया। क्रॉली 46 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद टी-ब्रेक हुआ। टी ब्रेक से लौटते ही पहली ही गेंद पर बुमराह ने ओली पोप को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। पोप खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगले ही ओवर में एलेक्स लीस रन आउट हो गए। वह 65 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। तीन विकेट गिरने के बाद रूट और बेयरस्टो ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। मंगलवार को दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

इंग्लैंड की पहली पारी 

IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi
बेयरस्टो ने पहली पारी में शतक लगाया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था। पहली पारी में इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही थी। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को शुरुआती तीन झटके दिए। उन्होंने एलेक्स लीस (6), जैक क्रॉली (9) और ओली पोप (10) को पवेलियन भेजा। जो रूट ने इसके बाद जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर 34 रन की साझेदारी निभाई।

रूट को मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा। रूट 67 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रूट ने चार चौके लगाए। नाइट वाचमैन जैक लीच शून्य पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई।

IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेयरस्टो ने सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच बेयरस्टो ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। यह उनका टेस्ट में लगातार तीसरा शतक रहा। बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

बेयरस्टो 106 रन बना सके। इसके बाद सिराज ने बिलिंग्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और मैटी पॉट्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। एंडरसन छह रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, बुमराह ने तीन और शमी ने दो विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला।

भारत की पहली पारी

IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पहली पारी 416 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। टीम का पहला विकेट 27 के स्कोर पर गिर गया था। गिल 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पुजारा भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। हनुमा विहारी 20 और विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए।

98 रन पर भारत के पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद पंत ने जडेजा के साथ 222 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने 146 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा 104 रन बनाए। अंत में जसप्रीत बुमराह ने 16 गेंद में 31 रन बनाकर भारत का स्कोर 416 तक पहुंचाया।  जेम्स एंडरसन ने मोहम्मद सिराज को आउट करके भारतीय पारी खत्म की। सिराज ने छह गेंदों में दो रन बनाए। 

IND vs ENG Highlights Day 4: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Jonny Bairstow Joe Root News Updates in Hindi
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
एंडरसन की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह 16 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं, मैटी पॉट्स ने दो विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और जो रूट के हाथ एक-एक सफलता लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed