फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng former England captain Kevin Pietersen praised virat kohli said His heroes are Sachin Tendulkar and Rahul Dravid

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट के प्रति विराट का जुनून देख बोले पीटरसन, सचिन-द्रविड़ जैसे लीजेंड उनके हीरो

Thu, 19 Aug 2021 02:46 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 19 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट के प्रति जुनून को लेकर उनकी तारीफ की है। पीटरसन कहना है कि वह अपने हीरोज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।   

विज्ञापन
Ind vs Eng former England captain Kevin Pietersen praised virat kohli said His heroes are Sachin Tendulkar and Rahul Dravid
भारतीय खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट के प्रति विराट कोहली का पैशन देख उनकी जमकर तारीफ की है। हाल ही में विराट की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को ऐतिहासिक लॉर्ड्स पर 151 रनों से हराया था। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पीटरसन ने विराट की प्रशंसा करते हुए कहा, भारतीय कप्तान के लिए अब टेस्ट ही सब कुछ है और उनके हीरो सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे लीजेंड खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन

हाल ही में पीटरसन ने बेटवे इनसाइडर के कॉलम में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट के प्रति जुनून के बारे में लिखा, मैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जिस तरह से जानता हूं मुझे मालूम है कि वह अपने हीरोज के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, उनके हीरो सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसे लीजेंड टेस्ट के खिलाड़ी हैं, आप उनके उत्साह, इंटेनसिटी और मैच के दौरान जिस तरह से वह अपने खिलाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं देख सकते हैं, टेस्ट क्रिकेट ही विराट के लिए सब कुछ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, कोहली यह बाकायदा जानते हैं कि महान खिला़ड़ी बनने के लिए उन्हें टेस्ट के अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है, यही वजह है कि वह टेस्ट क्रिकेट को इतना महत्व देते हैं, यह वह समय है जब टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा से ज्यादा प्यार देने की जरूरत है, एक ग्लोबल स्टार इसके लिए कितना जुनूनी है यह देखना शानदार है। 

विज्ञापन

यह पहली बार है जब विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने लॉर्डस में टेस्ट मैच जीता है। यह उनकी गेंदबाजी की चौकड़ी का कमाल था जिसने इंग्लैंड कि विषम परिस्थितियों में भारत को लंबे समय तक याद रखने वाली जीत से नवाजा। भारत ने इस टेस्ट मैच में जिस तरह से अंतिम दिन पलटवार किया उससे केविन पीटरसन हिल गए। उन्होंने आगे लिखा, उपमहाद्वीप की टीमों के लिए इंग्लैंड आकर प्रदर्शन करना काफी मुश्किल है, लेकिन अगर ट्रेंट ब्रिज में बारिश न हुई होती तो भारत शायद 2-0 से सीरीज में आगे होता, मोहम्मद सिराज ने जिस तरह से टेस्ट मैच के आखिरी दिन गेंदबाजी की उससे पता चलता है कि भारतीय टीम में कितना दम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed