फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG former Australian leg spinner Shane Warne hails Team India captain Said You are the biggest superstar in this planet

IND vs ENG: विराट कोहली के मुरीद हुए दिग्गज शेन वॉर्न, बताया- इस ग्रह का सबसे बड़ा सुपरस्टार

Wed, 08 Sep 2021 12:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 08 Sep 2021 12:00 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की खूब तारीफ की है। वॉर्न ने कहा कि विराट इस ग्रह के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। हाल ही में कोहली ने बेहतरीन कप्तानी करते हुए ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 157 रनों से हराया था। 

विज्ञापन
IND vs ENG former Australian leg spinner Shane Warne hails Team India captain Said  You are the biggest superstar in this planet
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओवल टेस्ट में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मिली 157 रनों की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। इस जीत के बाद भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गया। विराट की प्रशंसा करते हुए वॉर्न ने कहा, क्रिकेट जगत में विराट कोहली सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, भारतीय खिलाड़ी उनकी तरफ देखते हैं और बिना शर्त उनका समर्थन करते हैं।  

विज्ञापन

स्काई स्पोर्ट से बात करते हुए शेन वॉर्न ने कहा, टीम के खिलाड़ी उनकी तरफ देखते हैं, उन्हें सभी खिलाड़ियों का सम्मान मिला है, वे विराट का समर्थन करते हैं और उनके लिए खेलते हैं, एक कप्तान के लिए यह महत्वपूर्ण है कि एक टीम आपके लिए खेले, जिस तरह से विराट खुद को संचालित करते हैं उसे देख हम सभी को कहना होगा धन्यवाद विराट। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान शेन वॉर्न ने कहा, कोहली ने बार-बार टेस्ट क्रिकेट के महत्व के बारे में बात की है और इस बात पर जोर दिया कि क्यों दुनिया भर की सभी टीमों को इस प्रारूप को प्राथमिकता देनी चाहिए। शेन वॉर्न ने आगे कहा, कोहली दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। शेन वॉर्न के मुताबिक उन्हें टेस्ट क्रिकेट पसंद है और वह इसे प्राथमिकता देते हैं, भारत विश्व क्रिकेट में एक पावरहाउस है और आपको ग्रह का सबसे बड़ा सुपरस्टार मिला है, यह कहना कि टेस्ट क्रिकेट महत्वपूर्ण है, हम ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं और जीतेंगे और हम इंग्लैंड जा रहे हैं और जीतेंगे। 

विज्ञापन

ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 368 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिय़ा था। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 210 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने में सफल रहा। ओवल टेस्ट में भारतीय गेंदबाज अंतिम दिन के दूसरे सत्र में काफी प्रभावशाली थे जब जसप्रीत बुमराह ने अपने रिवर्स स्विंग गेंदबाजी के कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं स्पिनर रवींद्र जडेजा भी बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आए। 

टेस्ट मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा था, मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से शीर्ष तीन गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक है जिसे मैंने भारतीय कप्तान के रूप में देखा है, हमें पता था कि जडेजा को एक छोर से रफ गेंदबाजी करने का मौका मिला है, हमारे गेंदबाजों ने अच्छी रिवर्स स्विंग गेंदाबाजी की, हमारे बॉलर जब गेंद रिवर्स होती है तो ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं जिसका हमने पूरी तरह से फायदा उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed