{"_id":"686e2b366c0f4f8e710f4c0d","slug":"ind-vs-eng-england-cricketer-mark-ramprakash-praised-shubman-gill-said-he-is-capable-of-replacing-fab-4-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर ने की शुभमन गिल की तारीफ, बोले- वह फैब-4 की जगह लेने में सक्षम हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर ने की शुभमन गिल की तारीफ, बोले- वह फैब-4 की जगह लेने में सक्षम हैं
Wed, 09 Jul 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:11 PM IST
सार
गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 269 और 161 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने लीड्स में सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में 147 रन भी बनाए थे। गिल की दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
शुभमन गिल और मार्क रामप्रकाश
- फोटो : ANI/instagram @middlesexcricket
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारत के नए कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है। रामप्रकाश ने गिल के दमखम, कौशल और जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वह 'फैब फोर' में जगह लेने के लिए तैयार हैं और सक्षम हैं। फैब-4 उन चार बल्लेबाजों की सूची को कहा जाता है, जो पिछले एक दशक में दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। रामप्रकाश ने कहा कि गल अब इस जिम्मेदारी को संभालने में सक्षम हैं। फैब-4 की लिस्ट में फिलहाल विराट कोहली, केन विलियम्सन, जो रूट और स्टीव स्मिथ शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 269 और 161 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने लीड्स में सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में 147 रन भी बनाए थे। रामप्रकाश ने 'द गार्डियन' में लिखा, 'हमें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक युवा टीम के नए कप्तान के रूप में उदाहरण स्थापित करने के लिए उनकी सहनशक्ति, उनके कौशल और उनके जज्बे की दाद देनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
उन्होंने कहा, 'कप्तानी किसी खिलाड़ी की फॉर्म पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसने उन्हें एकाग्र किया है और पिछले तीन सप्ताह में उन्होंने अपनी तीन सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली। हम उस दौर के अंतिम पड़ाव पर हैं, जिसमें तथाकथित फैब फोर – विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन का दबदबा रहा है और ऐसे खिलाड़ियों की तलाश जारी है, जो उनकी जगह ले सकें।'
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
रामप्रकाश ने कहा, 'गिल ने दिखा दिया कि वह उनकी जगह लेने में सक्षम हैंं। वह खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हैं और बड़ी अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाते हैं। उनकी तकनीक शानदार है।' यह 25 वर्षीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर के बाद एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान भी बने। भारत ने उनके शानदार प्रदर्शन से दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। भारत लीड्स में पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से हार गया था। तीसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।