{"_id":"605dccb38ebc3e8c911c826f","slug":"ind-vs-eng-england-all-rounder-ben-stokes-uses-saliva-on-ball-umpire-gives-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोक्स ने फिर दोहराई गलती: आईसीसी के नियम का किया उल्लंघन, अंपायर ने दी चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टोक्स ने फिर दोहराई गलती: आईसीसी के नियम का किया उल्लंघन, अंपायर ने दी चेतावनी
Fri, 26 Mar 2021 05:29 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Mar 2021 05:29 PM IST
सार
- बेन स्टोक्स ने दूसरे वनडे के दौरान गेंद पर लार लगाई
- मैदानी अंपायरों ने दी चेतावनी
- आईसीसी गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगा चुका है
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने दूसरे वनडे के दौरान एक बड़ी गलती की। उन्होंने मैच के दौरान आईसीसी के नियमों के विरुद्ध गेंद पर लार लगा दी। हालांकि उनकी इस हरकत को मैदानी अंपायरों ने तुरंत पकड़ लिया और उन्हें चेतावनी जारी की। यही नहीं अंपायर ने उनसे गेंद लेकर उसे साफ भी किया।
विज्ञापन
दरअसल यह पूरी घटना भारतीय पारी के चौथे ओवर में घटी जब स्टोक्स ने गलती से गेंद पर लार लगा दिया। इसके बाद मैदान में मौजूद अंपायर नितिन मेनन और वीरेंद्र शर्मा ने थोड़ी देर के लिए खेल को रोक दिया और फिर स्टोक्स से गेंद लेकर उसे साफ किया और दोबारा से मैच को शुरू किया। यही नहीं अंपायरों ने स्टोक्स को एक चेतावनी भी दी और इस बारे में कप्तान जोस बटलर को भी जानकारी दी।
विज्ञापन
संयोग से उसी ओवर में बेन स्टोक्स ने स्लिप में शिखर धवन का एक शानदार कैच पकड़ा और भारत को पहला झटका देने में अहम योगदान दिया।
गौरतलब है कि कोरोना के दौर में आईसीसी से सुरक्षा के मद्देनजर कई तरह के बदलाव किए। इसमें गेंद पर किसी भी तरह से लार लगाने पर प्रतिबंध है। अगर को खिलाड़ी अनजाने में गेंद पर लार लगाता है तो अंपायर गेंद को साफ करने के साथ-साथ उस खिलाड़ी को चेतावनी भी जारी करता है।
विज्ञापन
वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्टोक्स ने इस तरह की गलती की है। भारत के मौजूदा दौरे पर उन्होंने दूसरी बार यह गलती की है। इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद में पिंक बॉल टेस्ट के दौरान ऐसा किया था।