{"_id":"67a9b3520f2aca3967083126","slug":"ind-vs-eng-both-teams-have-learned-lesson-from-rohit-sharma-innings-jos-buttler-statement-after-2nd-odi-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'रोहित की पारी से दोनों टीम के खिलाड़ियों ने सबक सीखा होगा', दूसरे वनडे के बाद कप्तान बटलर का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'रोहित की पारी से दोनों टीम के खिलाड़ियों ने सबक सीखा होगा', दूसरे वनडे के बाद कप्तान बटलर का बयान
Mon, 10 Feb 2025 01:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:35 PM IST
सार
बटलर ने कहा, 'जब भी आप दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हो और वह इस तरह की पारी खेलते हैं तो मुझे पूरा यकीन है कि इससे दोनों टीम के खिलाड़ियों को सीख मिलती है।'
विज्ञापन
बटलर और रोहित
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान की दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में खेली गई शतकीय पारी से दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी कुछ सीखा होगा। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 119 रन बनाए जिससे भारत ने यह मैच चार विकेट से जीत कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
'हम सबके लिए अच्छा सबक'
बटलर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'यह हम सबके लिए शायद अच्छा सबक है कि जब रोहित जैसा खिलाड़ी दबाव में आ सकता है तो हमें खुद के प्रति थोड़ा अधिक सहज हो जाना चाहिए। रोहित महान खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और शीर्ष खिलाड़ी अमूमन अच्छा खेल दिखाते हैं और उन्होंने दूसरे वनडे में यही किया।'

'दोनों टीम के खिलाड़ियों को सीख मिलती है'
बटलर ने कहा, 'जब भी आप दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हो और वह इस तरह की पारी खेलते हैं तो मुझे पूरा यकीन है कि इससे दोनों टीम के खिलाड़ियों को सीख मिलती है। उन्होंने शानदार पारी खेली और दिखाया कि दबाव में किस तरह से अच्छा खेल दिखाकर विरोधी टीम पर दबाव बनाया जाता है।'

'हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं'
इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, 'रोहित ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उस्से उन्होंने हमें सीख दी कि हम जिस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं उसका सही तरीका यह है।' उन्होंने कहा कि भले ही उनकी टीम अपना संपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन इसके बावजूद उनके लिए कुछ सकारात्मक पहलू रहे।

'बल्लेबाजी में अपना संपूर्ण प्रदर्शन नहीं किया'
बटलर ने कहा, 'इस मैच में हमारे लिए भी कुछ सकारात्मक पहलू रहे। हमने अच्छी शुरुआत की थी। हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन लगता है कि हमने बल्लेबाजी में अपना संपूर्ण प्रदर्शन नहीं किया। श्रेय रोहित को जाता है उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी पारी खेली। उन्होंने वनडे में कुछ मानदंड स्थापित किए हैं और फिर से एक शानदार पारी खेली।'