IND vs ENG: भारत को बड़ा झटका, अगले टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत, किशन और जगदीशन में किसे चुना जाएगा?
पहली पारी में पंत 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब रिवर्स स्वीप के चक्कर में गेंद आकर उनके पैर पर लगी। इसके बाद वह जमीन पर ही लेट गए और काफी दर्द में दिखे। पंत के दाहिने पैर से खून रिसता हुआ देखा गया, साथ ही शरीर के उस हिस्से में काफी सूजन भी थी।
विस्तार
पंत का अगले टेस्ट से बाहर होना बड़ा झटका है, क्योंकि वह इन फॉर्म बल्लेबाज हैं और मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। इंग्लैंड की टीम पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर भारतीय टीम यह टेस्ट हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी।
थिंक टैंक केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के लिए भी कह सकता है, लेकिन उन्होंने 2023-24 सीजन में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह जिम्मेदारी नहीं निभाई है। टीम के अन्य विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया था। सीरीज में पंत को दूसरी बार चोट लगी है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपिंग की थी और पंत ने सिर्फ बल्लेबाजी की थी।
𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲: Rishabh Pant, who sustained an injury to his right foot on Day 1 of the Manchester Test, will not be performing wicket-keeping duties for the remainder of the match. Dhruv Jurel will assume the role of wicket-keeper.
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
Despite his injury, Rishabh Pant has joined the…
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'वह अगले छह हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। इशान किशन को कवर के तौर पर बुलाया जाएगा। उनकी मेटाटार्सल हड्डियों (टखने और पैर के अंगूठे के बीच स्थित पांच हड्डियों का समूह) में फ्रैक्चर लगता है। यह बिल्कुल भी अच्छी स्थिति नहीं है।' भारत पहले से ही चोट के संकट से जूझ रहा है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (घुटने) सीरीज से बाहर हो चुके हैं और तेज गेंदबाज आकाश दीप (ग्रोइन) और अर्शदीप सिंह (अंगूठे) चौथे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं।