{"_id":"65b47df8c914bcf60902943c","slug":"ind-vs-eng-big-blow-to-england-team-jack-leach-injured-during-match-doubt-remains-on-bowling-forward-2024-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका, मैच के दौरान यह खिलाड़ी हुआ चोटिल, आगे गेंदबाजी करने पर संशय बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका, मैच के दौरान यह खिलाड़ी हुआ चोटिल, आगे गेंदबाजी करने पर संशय बरकरार
Sat, 27 Jan 2024 09:22 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:22 AM IST
सार
लीच की सीमित उपस्थिति में जो रूट ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली और 24 ओवर फेंके और 77 रन लुटाए। उन्होंने सेट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80) और श्रीकर भरत (41) को आउट भी किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के स्पिन बॉलिंग कोच जीतन पटेल ने खुलासा किया कि बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के घुटने में गंभीर चोट लगी है। इंग्लैंड की टीम में सबसे अनुभवी स्पिनर लीच को पहले दिन बाउंड्री बचाने के प्रयास में घुटने में चोट लग गई थी। दूसरे दिन सुबह उनकी चोट बढ़ गई। नतीजा यह हुआ कि दूसरे दिन लीच ने 87 में से सिर्फ 16 ओवर फेंके। एक स्पेल में अधिकतम चार ओवर गेंदबाजी की और उपचार लेने के लिए मैदान भी छोड़ दिया। मैच के दौरान बार-बार कमेंटेटर इस बात का जिक्र करते हुए दिखे थे कि टॉम हार्टले या रेहान अहमद क्यों गेंदबाजी कर रहे हैं और लीच से गेंदबाजी क्यों नहीं कराई जा रही है? अब उनके बाकी बचे मैच में गेंदबाजी करने पर भी संशय है।
विज्ञापन
जीतन पटेल ने लीच की चोट को लेकर क्या कहा?
जीतन ने बताया- गुरुवार को मैच के पहले दिन लीच की जमीन से जोरदार टक्कर हुई थी और घुटने में चोट लगी थी। फाइन लेग पर फील्डिंग करते हुए उन्हें यह चोट लगी। फिर शुक्रवार को उसी पैर में फिर से चोट लगी और अब उन्हें यह चोट थोड़ी परेशानी दे रहा है। आउटफील्ड में वह फील्डिंग करते हुए थोड़ा सुस्त दिखे। हालांकि, उन्होंने दर्द में होने के बावजूद अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने इस पर काफी देर विचार करने के बाद यह फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीतन ने लीच की तारीफ की
जीतन ने कहा- यह चोट उनके लिए गंभीर हो सकती है क्योंकि वह इसके रहते अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी तरह से नहीं निभा पाएंगे। यह काफी दर्दनाक है। आप उन्हें आउटफील्ड में खराब फील्डिंग करते हुए देखते हैं और मुझे नहीं लगता कि यह उनके हिसाब से कुछ गलत है। उनके लिए चोट के बावजूद मैदान पर वापस आना और फिर गेंदबाजी करना सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि वह चौथी पारी में वापसी करेंगे।
'बाकी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया'
जीतन ने कहा- जैक इस टीम के लिए हमेशा शानदार प्रदर्शन करने के लिए तत्पर रहते हैं। हमें यह भी देखना होगा कि वह कहां से निकलकर आए हैं। बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद टीम में आए और फील्डिंग में आप पूरी तरह एफर्ट लगा रहे। वह वापसी करेंगे। वह टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक हैं। लीच की गैरमौजूदगी में हमें बॉलिंग में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन मुझे लगता है कि बाकी गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।
रूट ने संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी
लीच की सीमित उपस्थिति में जो रूट ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली और 24 ओवर फेंके और 77 रन लुटाए। उन्होंने सेट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80) और श्रीकर भरत (41) को आउट भी किया। जीतन लीच की वापसी को लेकर आशान्वित हैं और उन्होंने कहा कि उनके पास आराम करने के लिए समय है। वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं और वह खेलने के लिए उतावले होंगे। वह कभी भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन यह स्मार्ट होने के बारे में भी है। हमें अभी चार और टेस्ट खेलने हैं। हमें जैक जैसे प्रमुख स्पिनर की आवश्यकता है।
हार्टले और रेहान पर दारोमदार
लीच के नहीं रहते टॉम हार्टले ने दूसरे दिन तक 25 ओवर और रेहान ने 23 ओवर गेंदबाजी की। मार्क वुड ने भी 13 ओवर डाले। हार्टले और रूट को दो-दो विकेट मिले हैं। वहीं, लीच और रेहान को एक-एक विकेट मिला है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने दूसरे दिन तक सात विकेट पर 421 रन बना लिए थे। यशस्वी 80 रन और केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रवींद्र जडेजा 81 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 175 रन की है।