फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs eng Ben foakes is the best wicketkeeper in spin bowling says adam gilchrist

Adam Gilchrist: धोनी नहीं ये खिलाड़ी है स्पिन बॉलिंग में अब तक का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, दिग्गज ने बताया नाम

Sat, 17 Feb 2024 09:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Feb 2024 09:05 PM IST
सार

फोक्स की जबरदस्त विकेटकीपिंग से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर गिलक्रिस्ट उनके मुरीद हो गए। उन्होंने 31 वर्षीय स्टार की तारीफ करते हुए उन्हें स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर करार दिया।

विज्ञापन
Ind vs eng Ben foakes is the best wicketkeeper in spin bowling says adam gilchrist
एडम गिलक्रिस्ट-एमएस धोनी - फोटो : Cricket Australia-Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने इंग्लैंड के बेन फोक्स को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नजरअंदाज करते हुए फोक्स की तारीफ में कसीदे पढ़े। फोक्स ने भारत के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट में तीन खिलाड़ियों को कैच आउट किया। इससे पहले दूसरे टेस्ट में उन्होंने छह बार भारतीय खिलाड़ियों को विकेट के पीछे से अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


फोक्स की जबरदस्त विकेटकीपिंग से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर गिलक्रिस्ट उनके मुरीद हो गए। उन्होंने 31 वर्षीय स्टार की तारीफ करते हुए उन्हें स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर करार दिया। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में फोक्स के हाथों गिल और अश्विन जैसे स्टार खिलाड़ी भी आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन

 
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की फोक्स की तारीफ
गिलक्रिस्ट ने कहा, "बेन फोक्स विशेष रुप से स्पिन गेंदबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं जिन्हें मैंने कभी देखा है। मैंने उसे स्टंप्स के पीछे खड़े बहुत कम देखा है क्योंकि किसी कारण से वो खेलना नहीं चाहते, लेकिन दूसरे टेस्ट में उसने जो किया वह विश्वास से परे था। स्पिन गेंदबाजों की धार के नीचे वह जो कैच ले रहे थे उसने दिल जीत लिया।" भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम ने हैदराबाद में पहला मुकाबला 28 रन से जीता। इसके जवाब में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट में 106 से जीत दर्ज की। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत को मिली 322 रन की बढ़त
भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 319 रन बना सकी और भारतीय टीम को 126 रनों की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 322 रनों की बढ़त बना ली। यशस्वी जायसवाल ने 104 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं, शुभमन गिल 120 गेंदों में 65 और कुलदीप यादव 15 गेंदों में तीन रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed