फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Ben Duckett fastest England batter to score test century in India, equaled Kevin Pietersen record

IND vs ENG: डकेट भारत में सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ने वाले इंग्लिश बैटर, इस मामले में केविन पीटरसन की बराबरी की

Fri, 16 Feb 2024 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Feb 2024 04:43 PM IST
सार

88 गेंद में शतक किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा भारत में टेस्ट में सबसे तेज शतक है। वहीं, ओवरऑल किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा यह तीसरा सबसे तेज शतक है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Ben Duckett fastest England batter to score test century in India, equaled Kevin Pietersen record
बेन डकेट - फोटो : BCCI

विस्तार

बेन डकेट ने राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने इंग्लैंड के बैजबॉल स्ट्रैटजी का पूरी तरह से पालन करते हुए महज 87 गेंद पर शतक जमाया। यह भारत में उनका पहला शतक है और उसी में उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया। 88 गेंद में शतक किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा भारत में टेस्ट में सबसे तेज शतक है। वहीं, ओवरऑल किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा यह तीसरा सबसे तेज शतक है। एडम गिलक्रिस्ट ने 2001 में भारत में 84 गेंद में शतक जमाया था। वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने  1974 में 85 गेंद में शतक जड़ा था। डकेट ने 12 साल पहले रॉस टेलर द्वारा बेंगलुरु में बनाए गए 99 गेंद पर शतक को पीछे छोड़ दिया और तीसरे स्थान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


इंग्लैंड से बाहर यह किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा तीसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने केविन पीटरसन की बराबरी की। दोनों ने 88 गेंद पर शतक जड़ा है। पीटरसन ने ऐसा 2009 में वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में किया था। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर हैरी ब्रूक हैं। उन्होंने 2022 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 80 गेंद में शतक बनाया था। जैक क्राउली रावलपिंडी में ही 86 गेंद में शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन


भारत के विरुद्ध सबसे तेज टेस्ट शतक (गेंदों के हिसाब से)
  • 84 गेंद: एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), मुंबई डब्ल्यूएस 2001
  • 85 गेंद: क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज), बेंगलुरु 1974
  • 88 गेंद: बेन डकेट (इंग्लैंड), राजकोट 2024*
  • 99 गेंद: रॉस टेलर (न्यूजीलैंड), बेंगलुरु 2012

घर से बाहर इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक (गेंदों के हिसाब से)
  • 80 गेंद: हैरी ब्रुक vs पाकिस्तान (रावलपिंडी 2022)
  • 86 गेंद: जैक क्राउली vs पाकिस्तान (रावलपिंडी 2022)
  • 88 गेंद: केविन पीटरसन vs वेस्टइंडीज (पोर्ट ऑफ स्पेन 2009)
  • 88 गेंद: बेन डकेट vs भारत (राजकोट 2024*)
  • 90 गेंद: ओली पोप vs पाकिस्तान (रावलपिंडी 2022)
मैच में क्या हुआ?
डकेट ने सिराज की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उनके टेस्ट करियर का यह तीसरा शतक रहा। डकेट की आतिशी पारी देख भारतीय खिलाड़ी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। शुभमन गिल ने डकेट के लिए ताली भी बजाई। राजकोट टेस्ट की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी 445 रन पर खत्म हुई। रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली। सरफराज ने 62 रन और ध्रुव जुरेल ने 46 रन बनाए। अश्विन ने 37 रन की पारी खेली। बुमराह 26 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से वुड ने चार विकेट लिए। वहीं, रेहान अहमद को दो विकेट मिला। जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले और रूट को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed