फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Bairstow scored 16 runs in first 65 balls, then scored 90 runs in 75 balls, Kohli blew a kiss to Bairstow after his dismissal

IND vs ENG: बेयरस्टो ने पहली 65 गेंदों में बनाए थे 16 रन, फिर 75 गेंदों में बना डाले 90 रन, कोहली ने लिया बदला

Sun, 03 Jul 2022 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Jul 2022 10:00 PM IST
सार

एक वक्त बेयरस्टो 65 गेंदों पर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस घटना के बाद उन्होंने गियर बदला और अगले 75 गेंदों पर 90 रन बना डाले। 65 गेंदों के बाद अगले 16 गेंदों पर तो बेयरस्टो ने 34 रन बना डाले थे।

विज्ञापन
IND vs ENG: Bairstow scored 16 runs in first 65 balls, then scored 90 runs in 75 balls, Kohli blew a kiss to Bairstow after his dismissal
जॉनी बेयरस्टो और फ्लाइंग किस देते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में तीसरे दिन भारी ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो से भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली। इसके बाद कोहली ने बेयरस्टो से इशारों में मुंह बंद रखने के लिए भी कहा था। 
विज्ञापन


यह घटना इंग्लैंड की पारी के 32वें ओवर में घटी। तब शमी गेंदबाजी कर रहे थे। शमी की गेंदों पर बेयरस्टो परेशानी में दिख रहे थे। कोहली ने स्लिप से स्लेजिंग शुरू कर दी। कोहली ने कहा- बेयरस्टो को गेंद को छोड़कर सबकुछ दिख रहा है। इस पर बेयरस्टो भड़क गए और विराट को मुंह बंद रखने को कहा। इस पर कोहली बेयरस्टो के नजदीक पहुंचे और दोनों के बीच बहस हुई।
विज्ञापन

IND vs ENG: Bairstow scored 16 runs in first 65 balls, then scored 90 runs in 75 balls, Kohli blew a kiss to Bairstow after his dismissal
जॉनी बेयरस्टो से भिड़े विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अंपायर ने बीच बचाव करते हुए दोनों को एक-दूसरे से दूर किया। इसके बाद कोहली ने भी बेयरस्टो से मुंह बंद रखने का इशारा किया। मैदान में लाइव मैच के दौरान हुई इस घटना ने बेयरस्टो को भड़का दिया। एक वक्त वह 65 गेंदों पर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस घटना के बाद उन्होंने गियर बदला और अगले 75 गेंदों पर 90 रन बना डाले। 65 गेंदों के बाद अगले 16 गेंदों पर तो बेयरस्टो ने 34 रन बना डाले थे।
विज्ञापन

बेयरस्टो ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। यह भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका पहला शतक है। वहीं, टेस्ट में लगातार तीसरा शतक है। इससे पहले बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट में 136 और 162 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह बेयरस्टो का लगातार चौथा 50 प्लस स्कोर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 136 रन बनाए। इसके बाद लीड्स में बेयरस्टो ने पहली पारी में 162 रन और दूसरी पारी में नाबाद 71 रन बनाए थे। अब भारत के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा।

विज्ञापन

एक वक्त इंग्लैंड ने 83 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बेयरस्टो ने पहले स्टोक्स के साथ मिलकर 66 रन की साझेदारी निभाई। फिर सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर 91 रन की साझेदारी निभाई। बेयरस्टो 140 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए। बेयरस्चो को शमी ने विराट कोहली के हाथों स्लिप में कैच कराया। इस तरह विराट ने बेयरस्टो से अपना बदला ले लिया। जब बेयरस्टो पवेलियन लौट रहे थे तो विराट ने उन्हें चिढ़ाने के लिए फ्लाइंग किस भी दी।

भारत के 416 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। बेयरस्टो के अलावा सैम बिलिंग्स ने 36 रन, जो रूट ने 31 रन और बेन स्टोक्स ने 25 रन की पारी खेली। भारत की ओर से सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, बुमराह ने तीन और शमी ने दो विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed