फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Ashwin will play 100th test match in dharamshala will join the club of Sachin-Virat

IND vs ENG: धर्मशाला में अश्विन रचेंगे इतिहास, खेलेंगे 100वां टेस्ट मैच, सचिन-विराट के क्लब में होंगे शामिल

Thu, 29 Feb 2024 04:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 Feb 2024 04:32 PM IST
सार

धर्मशाला टेस्ट में अश्विन अपने करियर का 100वां मुकाबला खेलते नजर आएंगे। ऐसा करने वाले वह 14वें भारतीय खिलाड़ी होंगे। इसी के साथ दिग्गज ऑफ स्पिनर सचिन तेंदुलकर विराट कोहली जैसे क्रिकेटर्स के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG Ashwin will play 100th test match in dharamshala will join the club of Sachin-Virat
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। सात मार्च को धर्मशाला में दिग्गज स्पिनर अपने करियर का 100वां टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे। इसी के साथ वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन


भारत के लिए 99 टेस्ट मैचों में 507 विकेट हासिल कर चुके अश्विन 14वें भारतीय खिलाड़ी होंगे जो 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 200 मैचों में 15921 रन बनाए। 
विज्ञापन


14वें भारतीय खिलाड़ी बनेंगे अश्विन
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में अश्विन ने नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अनिल कुंबले के बाद वह भारत के लिए 500 टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। अब वह अपने करियर का 100वां मुकाबला खेलकर नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। अश्विन से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, इशांत शर्मा, हरभजन सिंह, चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जमीन पर चटकाए सर्वाधिक विकेट
रांची टेस्ट में अश्विन भारतीय जमीन पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन इस मामले में पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। कुंबले ने भारतीय मैदानों पर कुल 63 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 350 विकेट झटके। उन्होंने अपने करियर में कुल 132 टेस्ट में 619 विकेट लिए। अश्विन ने घरेलू मैदान पर अपने 59वें मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय हैं। यह उपलब्धि भी उन्होंने रांची टेस्ट में ही हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed