{"_id":"65f099fc90ccf26d52022f4e","slug":"ind-vs-eng-arun-dhumal-said-england-team-could-not-take-advantage-of-favorable-conditions-in-dharamshala-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: अरुण धूमल का तंज, बोले- धर्मशाला में मनमाफिक हालात का लाभ नहीं उठा पाई इंग्लैंड की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: अरुण धूमल का तंज, बोले- धर्मशाला में मनमाफिक हालात का लाभ नहीं उठा पाई इंग्लैंड की टीम
Tue, 12 Mar 2024 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:38 PM IST
सार
इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट में पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 4-1 से शृंखला पर कब्जा किया। धूमल ने कहा कि भारत के लिए यह अद्भुत शृंखला रही।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : BCCI
विस्तार
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इंग्लैंड की टीम शृंखला के पांचवें और अंतिम टेस्ट में तीन दिन के अंदर आउट हो जाएगी। मेहमान टीम को इंग्लिश हालात के हिसाब से पिच, मैदान और मौसम मिला था।
इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट में पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 4-1 से शृंखला पर कब्जा किया। धूमल ने कहा कि भारत के लिए यह अद्भुत शृंखला रही। भारतीय टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद जिस तरीके का प्रदर्शन किया वह काबिले-तारीफ है।
धूमल ने कहा- इंग्लैंड की टीम को धर्मशाला में मनमाफिक हालात मिले थे लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि खेल में ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि टीम में कई सीनियर खिलाड़ी नहीं थे लेकिन युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां से भारतीय टीम और मजबूत होगी।
विज्ञापन
धर्मशाला टेस्ट में क्या हुआ?
धर्मशाला टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन 477 रन पर समाप्त हो गई। टीम इंडिया ने 259 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 195 रन ही बना सकी। भारत ने पारी और 64 रन से मैच जीतने के अलावा सीरीज पर भी 4-1 से कब्जा जमाया। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती, जो कि एक रिकॉर्ड है। जीत का यह सिलसिला 22 फरवरी 2013 से अब तक जारी है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 1994 से लेकर 2001 तक अपने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत ने सातवीं बार टेस्ट में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की।