{"_id":"688a0bc89f3ba7f9a30ce2be","slug":"ind-vs-eng-5th-test-shubman-gill-speaks-on-pitch-controversey-held-between-gautam-gambhir-and-curator-know-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच हुए विवाद पर फूटा गिल का गुस्सा, बुमराह की उपलब्धता पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच हुए विवाद पर फूटा गिल का गुस्सा, बुमराह की उपलब्धता पर भी की बात
Wed, 30 Jul 2025 05:41 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 30 Jul 2025 05:41 PM IST
सार
गंभीर और फोर्टिस के बीच मंगलवार को पिच के नजदीक पहुंचने को लेकर बहस हो गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। रिपोर्ट में बताया गया कि फोर्टिस ने उन्हें 2.5 मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा था, जिस पर गंभीर ने नाराजगी जताई थी। अब इस विवाद पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बात की है।
विज्ञापन
गिल ने की गंभीर और फोर्टिस के बीच हुए विवाद पर बात
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच हुए विवाद पर बात की। उन्होंने कहा, 'हमें (भारतीय टीम) पिच से 2.5 मीटर की दूरी बनाए रखने के बारे में पहले कभी कोई निर्देश नहीं दिया गया था।' दरअसल, मंगलवार को गंभीर और फोर्टिस के बीच पिच के नजदीक पहुंचने को लेकर बहस हो गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। रिपोर्ट में बताया गया कि फोर्टिस ने उन्हें 2.5 मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा था, जिस पर गंभीर ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
फोर्टिस ने गंभीर को दी शिकायत की धमकी
भारतीय टीम ने मंगलवार को ओवल में वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। इस दौरान गौतम गंभीर और सरे के मुख्य ग्राउंड्समैन के बीच तीखी बहस हो गई थी। जानकारी के अनुसार, ली फोर्टिस पिच के ज्यादातर हिस्से को भारतीय टीम द्वारा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल करने से खुश नहीं थे। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों और कोच के पिच के करीब आने पर भी चिंता जताई थी। जिस वक्त भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक फोर्टिस से इस संबंध में चर्चा कर रहे थे तभी गंभीर बीच में आ गए। फोर्टिस को गंभीर से यह कहते हुए सुना गया कि वे बहस न करें और यदि वे ऐसा करते रहे तो उन्हें 'मैच रेफरी को रिपोर्ट करना होगा।' कोटक और फोर्टिस नेट के किनारे बातचीत करते रहे। फिर गंभीर ने कोटक से कहा कि वह फोर्टिस से बातचीत में न पड़ें और कहा कि वह (फोर्टिस) जाकर मैच रेफरी को रिपोर्ट कर सकते हैं।

शुभमन गिल
- फोटो : PTI
पिच से 2.5 मीटर की दूरी बनाए रखने का नहीं मिला कोई निर्देश
इस मामले पर अब कप्तान शुभमन गिल का बयान आया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कल क्या हुआ था और पिच क्यूरेटर ने ऐसा क्यों किया। हमने चार मैच खेले हैं, और किसी ने हमें रोकने की कोशिश नहीं की। सभी ने बहुत क्रिकेट खेला है, और कोच और कप्तान कई बार जाकर विकेट देख चुके हैं। मुझे नहीं पता कि इतना हंगामा किस बात का था।' उन्होंने आगे कहा, 'जहां तक मुझे याद है, हमें पिच से 2.5 मीटर की दूरी बनाए रखने के बारे में पहले कभी कोई निर्देश नहीं दिया गया था। मुझे नहीं पता कि कल इतना हंगामा किस बात पर हुआ था। एक कोच को विकेट को करीब से देखने का पूरा अधिकार है। मुझे नहीं पता कि क्यूरेटर ऐसा क्यों नहीं होने देगा... यह पहली बार नहीं है जब हम विकेट को देख रहे हैं।'

आकाश-प्रसिद्ध-अर्शदीप-बुमराह
- फोटो : PTI/BCCI-X
पांचवें टेस्ट में मिल सकता है बुमराह को आराम
इस दौरान गिल ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला कल (गुरुवार) लिया जाएगा। बुधवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर रहना तय माना जा रहा है। वहीं, अंशुल कंबोज भी पिछले टेस्ट में प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। ऐसे में आकाश दीप की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। वह चोट की वजह से पिछला मैच नहीं खेले थे। इसके अलावा अंशुल की जगह अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। दोनों ने मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया था। सिराज तीसरे तेज गेंदबाज हो सकते हैं। हालांकि, सिराज पर भी चार टेस्ट खेलने की वजह से थकान हावी है और अगर उन्हें आराम दिया जाता है, तो प्रसिद्ध कृष्णा खेलते दिखाई पड़ेंगे।