फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th T20 Live Streaming Telecast Channel: When, Where, How to Watch India vs England Online Free

IND vs ENG Live Streaming: जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगा भारत, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Sat, 01 Feb 2025 05:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Feb 2025 05:37 PM IST
सार

IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत ने पुणे में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। 2019 से यह घर में भारत की लगातार 17वीं टी20 सीरीज जीत है। अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले आखिरी बार टी20 मैच खेलने उतरेंगी।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th T20 Live Streaming Telecast Channel: When, Where, How to Watch India vs England Online Free
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम रविवार को पांचवें टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज का अंत विजयी अंदाज में करना चाहेगी। भारत ने पुणे में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। 2019 से यह घर में भारत की लगातार 17वीं टी20 सीरीज जीत है। अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले आखिरी बार टी20 मैच खेलने उतरेंगी। 
विज्ञापन

कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर हुआ था विवाद
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 के बाद कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर विवाद हुआ था। भारतीय पारी के दौरान ऑलराउंडर शिवम दुबे के सिर में गेंद लग गई थी और भारत ने उनके कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को उतारा जिन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट लिए और इंग्लैंड की वापसी करने की उम्मीद पर पानी फेरा। भारत के फैसले को आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की मंजूरी हासिल थी, लेकिन इंग्लैंड इस बात से नाराज था कि उसने समान योग्यता वाले खिलाड़ी को क्यों नहीं उतारा जबकि रमनदीप सिंह टीम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है लेकिन सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सैमसन इस सीरीज से पहले केरल की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेले थे और उनके खेल में मैच अभ्यास की कमी स्पष्ट नजर आ रही है। वह मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की तेज और उठती हुई गेंदों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच रविवार यानी 02 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed