IND vs ENG 4th Test: ऋषभ पंत चोट के कारण मैदान से बाहर गए, दर्द से कराहते नजर आए; देखें वीडियो
मैनचेस्टर टेस्ट के शुरुआती दिन पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनके दाहिने पैर में चोट लगी, जिसकी वजह से काफी सूजन है। पंत के पैर से खून भी निकलता दिखा। मैदान से बाहर जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस का इस्तेमाल करना पड़ा। वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
विस्तार
पंत के पैर में लगी चोट
मैनचेस्टर टेस्ट के शुरुआती दिन पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनके दाहिने पैर में चोट लगी, जिसकी वजह से काफी सूजन है। पंत के पैर से खून भी निकलता दिखा। मैदान से बाहर जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस का इस्तेमाल करना पड़ा। वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि पंत को पिछले टेस्ट मैच में भी चोट लगी थी। उनकी अंगुली में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते देखा गया था। अब उनके पैर में भी चोट लग गई है।
🚨 Heartbreak for India! 💔
— ICC Asia Cricket (@ICCAsiaCricket) July 23, 2025
Rishabh Pant injures his foot while batting and walks off to the pavilion.pic.twitter.com/RGuHujz6y3
पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने 48 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। उन्होंने सुदर्शन के साथ 72 रन जोड़े। पंत के लौटने के बाद रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए।